विदेशी घुसपैठियों पर यूपी सरकार का बड़ा एक्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने विदेशी घुसपैठियों—विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों—के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 17 नगर निकायों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहरों में कार्यरत सभी संदिग्ध विदेशी नागरिकों की विस्तृत सूची तैयार कर तत्काल कमिश्नर और आईजी के पास भेजी जाए। सरकार की इस घोषणा के बाद प्रशासन और पुलिस दोनों ही स्तरों पर तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है।

सरकार ने प्रथम चरण में प्रदेश के प्रत्येक मंडल में डिटेंशन सेंटर स्थापित करने के आदेश दिए हैं। ये सेंटर दिल्ली मॉडल की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे, जहां वर्तमान में 18 डिटेंशन सेंटर संचालित हैं और करीब 1500 विदेशी नागरिकों को सुरक्षा घेरे में रखा जाता है। यूपी में भी ये सेंटर पूरी सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक सुविधाओं से युक्त होंगे, ताकि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक विदेशी नागरिकों को सुरक्षित रूप से रखा जा सके।जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वो ऐसे स्थलों की पहचान करें जहां ये सेंटर बनाए जा सकें—जैसे खाली सरकारी भवन, सामुदायिक केंद्र, पुलिस लाइन या कोई सुरक्षित परिसर। सरकार चाहती है कि इन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और सभी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा सके।

read more :

साइबर ठगों का कहर: 2024 में जनता से लूटे 22 हजार 845 करोड़ रुपये

राज्य में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों द्वारा फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाने के मामलों को देखते हुए सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है। डिटेंशन सेंटरों में रह रहे लोगों के भोजन, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिले की प्रशासनिक और पुलिस इकाइयों पर होगी। सत्यापन पूरा होने के बाद इन विदेशियों को एफआरआरओ के माध्यम से उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को अब यूपी में भी लागू किया जाएगा। हर पकड़े गए विदेशी नागरिक का विवरण प्रतिदिन गृह विभाग को भेजना अनिवार्य होगा, ताकि राज्यस्तर पर निगरानी मजबूत रहे। यह कदम न सिर्फ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के बढ़ते खतरे पर भी प्रभावी रोक लगाने में मदद करेगा।

homeslider National Politics

लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उस वक्त दिलचस्प और हल्का राजनीतिक तंज से भरा दृश्य देखने को मिला, जब पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच संवाद ने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बहस का केंद्र बजट था, लेकिन चर्चा के दौरान व्यक्तिगत राजनीतिक संदर्भ भी […]

Read More
homeslider National Politics

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे नए राफेल जेट, रक्षा मंत्रालय ने खरीद प्रस्ताव को दी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फ्रांस से अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय को देश की वायु शक्ति में रणनीतिक बढ़त के […]

Read More
Entertainment homeslider

केस में फंसे राजपाल यादव से जुड़ी बड़ी खबर

बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करना पड़ा। दिल्ली हाईकोर्ट में 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त रुख अपनाया और भुगतान में देरी […]

Read More