बलरामपुर: नेपाल-दिल्ली जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 जिंदा जले, 24 यात्री झुलसे

बलरामपुर में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नेपाल के सोनौली से दिल्ली जा रही निजी बस (UP 22 AT 0245) को तेज रफ्तार ट्रक (UP 21 DT 5237) ने फुलवरिया बाईपास पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस 100 मीटर तक घिसटती हुई सड़क किनारे लगे हाई-टेंशन बिजली के खंभे से जा टकराई। खंभा टूटकर बस पर गिरा, तारों से करंट दौड़ा और पल भर में बस आग का गोला बन गई।

बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के थे। आग लगते ही चीख-पुकार मच गई। कई यात्री खिड़कियाँ तोड़कर बाहर कूदे, लेकिन तीन लोग अंदर ही फंसकर जिंदा जल गए। मरने वालों में नेपाल के गुल्मी जिले की एक महिला भी शामिल है। दो शव इस कदर जल चुके हैं कि अभी पहचान नहीं हो पाई। हादसे में 24 यात्री झुलस गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

READ MORE:

वाराणसी में स्पा सेंटर और BJP नेत्री के फ्लैट पर पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

ट्रक में गर्म कपड़े लदे थे, इसलिए उसमें भी आग भड़क गई। ट्रक पलटने से उसका ड्राइवर भी दब गया और बुरी तरह झुलस गया। पुलिस को ट्रक के नीचे से एक जला हुआ शव मिला है। बस चालक और कंडक्टर अब तक लापता हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत कार्य चलाया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More
homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More
homeslider International

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। ईरान ने साफ तौर पर पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है, जिससे सीजफायर और बातचीत की कोशिशों को बड़ा धक्का लगा है। इस्लामाबाद में बातचीत से पीछे हटा ईरान वॉल […]

Read More