जहरीला कफ सीरप कांड: अमित टाटा, भोला के बाद अब बर्खास्त सिपाही आलोक गिरफ्तार

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 33
  • फरार चल रहा शातिर आलोक अदालत में सरेंडर करने की फिराक में था कि चढ़ गया एसटीएफ के हत्थे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश-प्रदेश के कोने-कोने में जहरीला कफ सीरप सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद अब इस गोरखधंधे में शामिल बर्खास्त सिपाही आलोक को मंगलवार को यूपी एसटीएफ टीम ने उस समय धरदबोचा जब वह लखनऊ की अदालत में सरेंडर करने की तैयारी में था।

बताते चलें कि ज़हरीले कफ सीरप का गोरखधंधा करने वाले आम नहीं बड़े-बड़े ऊंच रसूख रखने वाले शामिल हैं। इस बड़े नेटवर्क का राजफाश उस समय अधिक खुलकर सामने आया जब दुबई में बैठे वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह में एक-दो नहीं दर्जन भर से अधिक तस्कर लिप्त हैं, जिसमें अकूत संपत्ति हासिल करने वाला नाका क्षेत्र के मोतीनगर में रहने वाला बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह शामिल है। इसकी भनक लगते ही पुलिस और यूपी एसटीएफ फरार चल रहे आलोक सिंह की खोज में जुटी थी कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा एसटीएफ को सूचना मिली कि दागी बर्खास्त सिपाही आलोक लखनऊ की अदालत में सरेंडर करने की फिराक में है। इस पर पुलिस और एसटीएफ सक्रिय हुई और सरेंडर करने से पहले ही शातिर तस्कर बर्खास्त सिपाही आलोक को धरदबोचा। बताया जा रहा है कि और गहनता से पूछताछ करने के लिए एसटीएफ पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर जानकारी एकत्र करेगी।

बड़े-बड़े ऊंची रसूख रखने वाले भी इस गोरखधंधे से पीछे नहीं

जानकार बताते हैं कि यह गिरोह अबतक लाख दो लाख रुपए नहीं बल्कि करोड़ों रुपए का जहरीला कफ सीरप सप्लाई कर चुके हैं।
सिलसिलेवार तरीके से हो रही गिरफ्तारी के बाद ज़हरीले कफ सिरप की तस्करी में लिप्त बड़े-बड़े तस्करों के काले कारनामों अब परत-दर-परत खुलने लगी है।
बताया जा रहा है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के बैंक लेनदेन, फर्जी कंपनियों और संबंधित फर्मों की गतिविधियों ने भी जांच टीमों को चौंका दिया है। उधर ईडी ने भी अन्य जांच एजेंसियों द्वारा अबतक की गई कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड मंगा लिया है। जांच में सामने आया है कि कफ सिरप की तस्करी उप्र, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में फैली हुई थी। पश्चिम बंगाल बॉर्डर के जरिये बांग्लादेश तक सप्लाई भेजी जाती थी।
इस गोरखधंधे में मास्टर माइंड शुभम जायसवाल , अमित टाटा , बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह , विशाल समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों की कंपनियों का कनेक्शन सामने आया है।

कौन है आलोक सिंह जो सिपाही से बना बड़ा तस्कर

नाका थाना क्षेत्र स्थित मोतीनगर में रहने वाले सिपाही आलोक सिंह का नाम साल 2006 में आशियाना क्षेत्र स्थित जेल रोड पर हुए चर्चित सोना लूटकांड में सुर्खियों में आया था। इस घटना में आलोक के सिपाही सुशील पचौरी व दो कमांडो भी शामिल थे। इनका काला कारनामा उजागर होने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि अदालत के आदेश पर दागी सिपाही आलोक सिंह नौकरी करने लगा कि इसी दौरान नाका क्षेत्र में व्यापारी से पांच लाख रुपए की लूट मामले में नाम सामने आने पर तत्कालीन एसएसपी कलानिधि नैथानी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दागी सिपाही आलोक सिंह ने एक पूर्व सांसद का दामन थाम लिया और देखते ही देखते साठ-सत्तर हजार रुपए तक तनख्वाह पाने वाला सिपाही आलोक जहरीला कफ सीरप का गोरखधंधा करने वाले शुभम जायसवाल का साथ पकड़ लिया और आज वह इस काली कमाई के जरिए अकूत संपत्ति बना डाला है। जानकार बताते हैं कि सिपाही आलोक सिंह के पास बेशुमार चल – अचल संपत्ति है, जिसकी जांच-पड़ताल में आलाधिकारी जुट गए हैं।

Spread the love

WhatsApp Image 2026 07 05 at 7.46.38 AM
homeslider International

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider Madhya Pradesh

क्षिप्रा नदी का रौद्र रूप, उज्जैन के रामघाट पर जलभराव…प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Rain मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब धार्मिक नगरी उज्जैन में भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार वर्षा के कारण पवित्र क्षिप्रा नदी उफान पर है, जिससे विश्व प्रसिद्ध रामघाट के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे बने छोटे-बड़े मंदिरों के भीतर […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक :  राम मंदिर दान में चोरी का कलंक धोना आसान नहीं होगा

राजेश श्रीवास्तव Ram Mandir 2024 में जब राम मंदिर भक्तों के लिए खुल गया तो लगा कि बस इस अध्याय का अंत हो गया है, लेकिन मौजूदा घटना एक बार फिर राम मंदिर को सुर्खियों में ले आया और चंपत राय इन सुर्खियों के केंद्र में आ गये। करोड़ों की आस्था, लाखों का रोज दान […]

Spread the love
Read More