कानपुर: 4 माह के मासूम का 5 लाख में सौदा!

  • शातिर दंपति ने मंदिर से चुराया, पुलिस ने बिक्री से ठीक पहले पकड़ा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ऑटो चालक दंपति ने पनकी मंदिर पर भीख मांगने वाली गरीब महिला का चार माह का नवजात बेटा चुराकर नि:संतान दंपति को 5 लाख रुपये में बेचने का प्लान रच लिया था। लेकिन कानपुर पुलिस की फुर्ती भरी कार्रवाई ने इस सौदे को मुश्किल में डाल दिया। शुक्रवार को हुई इस घटना में पुलिस ने चोर दंपति जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी गीता को बच्चे समेत गिरफ्तार किया, साथ ही खरीदार सचिन सक्सेना व उनकी पत्नी गरिमा को भी हिरासत में ले लिया।

मामला पनकी थाना क्षेत्र के पश्चिमपारा का है। नि:संतान सचिन और गरिमा ने अपने परिचित ऑटो चालक जितेंद्र से बच्चा दिलवाने की बात की। जितेंद्र ने अपनी पत्नी गीता के साथ मिलकर पनकी मंदिर पर भीख मांगने वाली सोनी की 13 वर्षीय बेटी के गोद में खेल रहे चार माह के भाई को निशाना बनाया। शुक्रवार दोपहर को दोनों ने बच्ची को समोसा खिलाने के लालच में मंदिर के बाहर बुलाया। बच्ची व्यस्त हो गई तो गीता ने चुपके से बच्चे को गोद से उठा लिया और जितेंद्र ने ऑटो स्टार्ट कर भाग निकला। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर मां सोनी दौड़ीं और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आसपास के 20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कैमरे में जितेंद्र का ऑटो साफ दिखा, जिसमें गीता बच्चे को गोद में लिए बैठी थी। वाहन नंबर ट्रेस कर पुलिस शास्त्री नगर पहुंची और दंपति को बच्चे समेत धर दबोचा। शुरुआत में जितेंद्र-गीता ने इनकार किया, लेकिन सख्ती पर कबूल लिया कि उन्होंने बच्चे का सौदा सचिन-गरिमा से 5 लाख में तय कर लिया था और एडवांस 2 लाख रुपये भी ले लिए थे। पुलिस ने जितेंद्र के फोन से सचिन को कॉल कर सौदा पक्का करने का बहाना बनाया और खरीदार दंपति को भी फंसाकर गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ यादव ने बताया कि यह अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का हिस्सा हो सकता है। आरोपी दंपति पर POCSO एक्ट, किडनैपिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत केस दर्ज है। बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया गया।

Crime News Purvanchal

शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही […]

Read More
Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Delhi homeslider National

UIDAI : अब ऐसे आसानी से खोजें नजदीकी आधार केंद्र

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आधार सेवाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने के लिये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक अहम कदम उठाया है। प्राधिकरण ने स्वदेशी डिजिटल मैपिंग कंपनी MapmyIndia के साथ रणनीतिक समझौता किया है, जिसके तहत अब नागरिक Mappls App के जरिये अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र आसानी से […]

Read More