देहरादून में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती जारी, ग्राफिक एरा में 150 छात्रों की रैंडम टेस्टिंग

देहरादून। नशीले पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभाव और विद्यार्थियों में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में रोस्टर के आधार पर ड्रग टेस्टिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्र-छात्राओं के रैंडम सैंपल लिए गए। इससे पहले भी जिले के तीन प्रमुख संस्थानों में व्यापक स्तर पर सैम्पलिंग की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी संस्थान में ड्रग टेस्टिंग के दौरान कोई विद्यार्थी पॉजिटिव पाया जाता है तो संबंधित कालेज के डीन या स्वामी के खिलाफ भी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नशामुक्त उत्तराखंड के विजन को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि ड्रग टेस्टिंग अभियान से छात्रों और अभिभावकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण बनाना है। जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कमेटी में एक छात्र और एक छात्रा की भागीदारी अनिवार्य होगी। साथ ही नशे के अवैध कारोबार की सूचना हेतु हेल्पलाइन 1933, एनसीवी मानस पोर्टल और जिला डी-एडिक्शन हेल्पलाइन 9625777399 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा रायवाला स्थित 30 बेड के नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा एम्स के साथ एमओयू के तहत 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रशासन ने नशामुक्ति के लिए अपना एंटी-ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Himachal Uttarakhand

चारधाम यात्रा के लिये बिना फीस के होगा रजिस्ट्रेशन, छह मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा  को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है कि 6 मार्च 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। गढ़वाल मंडल आयुक्त […]

Read More
Uttarakhand

तीन मार्च को आसमान होगा सुर्ख, उत्तराखंड में नौ घंटे पहले लगेगा सूतक

देहरादून। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च को वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल आभा लिए दिखाई दे सकता है। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। सूतक लगने के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और मांगलिक […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड से पलायन रोकने को ठोस रणनीति बने : गर्ब्याल

देहरादून। ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम विकास कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। एनआरएलएम, महात्मा […]

Read More