वजीरगंज: अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार

Untitled 11 copy 28
  • इनके पास से एक अवैध तमंचा, 20 कारतूस, चाकू व मोटरसाइकिल बरामद
  • उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह कुशवाहा की टीम ने चेकिंग में पकड़ा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में किसी अपराधी के हाथों अवैध असलहा बेचने की तैयारी कर रहे दो तस्करों वजीरगंज पुलिस ने शहीद स्मारक के पास से चेकिंग के दौरान धरदबोचा। पुलिस को पकड़े गए युवकों के पास से एक अवैध 315 बोर का एक तमंचा, 20 कारतूस, चाकू व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग किसी के हाथों अवैध असलहा बेचने की फिराक में थे कि तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
वजीरगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह कुशवाहा अपनी टीम में शामिल उपनिरीक्षक अंशुमान यादव, उपनिरीक्षक कपिल सिंह चौधरी, कांस्टेबल रोहित पासवान, कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव व कांस्टेबल संदीप कुमार के साथ शनिवार को अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के शहीद स्मारक के पास चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजरने वाले हैं, जो किसी के हाथों अवैध असलहा बेचने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह कुशवाहा की टीम सक्रिय हुई और घेरेबंदी कर दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास रखे एक थैले में अवैध असलहा व कारतूस मिला। उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर गांव व हाल पता वजीरगंज क्षेत्र स्थित मुंगफली मंडी सरफराज कबाड़ी के मकान में किराएदार निवासी हारिश खान व सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र स्थित हरिहर पुर गांव व हाल पता रहीम नगर मड़ियांव निवासी मोहम्मद जीशान बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग अवैध असलहा बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मुठभेड़:तीन जिलों में चार बदमाश घायल

25-25 हजार के दो इनामी दबोचे ए अहमद सौदागर Lucknow : पश्चिमी यूपी में पुलिस ने बीती रात से चलाए गए ऑपरेशन में चार बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। इनमें 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश भी शामिल हैं। मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी पुलिस ने टीएस मान रजवाहे के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

नशे में धूत होकर किया लड़ाई तो दे दी लूटपाट की खबर पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो सच आया सामने ए अहमद सौदागर Lucknow : नशे में धूत होकर लड़खड़ाते हुए दो नशेड़ी आपस में भिड़ गए। तभी एक नशेड़ी दूसरे धूत पर भारी पड़ गया। उसे फंसाने के लिए डायल 112 पर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप पुलिस गोताखोरों एवं SDRF टीम के साथ तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली प्रेमी-युगल होने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में रविवार को युवक और युवती के छलांग लगाने की खबर मिलते ही […]

Spread the love
Read More