बेलगाम कार सवार का आतंक, कई गाडियों में मारी टक्कर

accident
  • कईयो लोगों कुचलने का प्रयास, तीन घायल
  • स्थानीय लोगों ने घेरेबंदी कर की पकड़ने की कोशिश,
  • आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार
  • बंथरा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । बंथरा क्षेत्र में शनिवार शाम एक कार सवार ने जमकर उत्पात मचाया। कई गाड़ियों में टककर मारने के बाद उसने लोगों को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान एक शिक्षिका सहित तीन लोग उसकी चपेट में आकर घायल हो गए । लोगों ने कार सवार को घेर कर पत्थरबाजी शुरू की तो आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा क्रेटा कार सवार बंथरा कस्बा पहुंचते ही ऑटो को रुकवाकर उसके चालक की धुनाई करने लगा। चालक को पिटता देख मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इस पर कार चालक उन पर भड़क गया। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों से भी मारपीट करने लगा। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। खुद को भीड़ से घिरता देख कार चालक ने अपनी कार स्टार्ट कर लोगों को रौंदकर भागने लगा। उसकी इस करतूत से गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। इसके बाद भी कार चालक अपनी गाड़ी आगे पीछे करके लोगों पर चढ़ाने की कोशिश करने लगा।

उधर, इस घटना में कार की चपेट में आकर सरोजनीनगर के गौरी निवासी स्कूटी सवार शिक्षिका दिव्या वर्मा के अलावा बंथरा निवासी सुशील गुप्ता (50) और गुड्डू (55 ) घायल हो गए। बाद में उन्हें आनन- फानन पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वहीं कार चालक की हरकत से नाराज स्थानीय लोगों ने उसको घेरने के साथ घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर कार चालक और किसी ऑटो चालक से विवाद हुआ था। लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो कार चालक ने उनसे भी मारपीट की। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Deeh Baba
Crime News

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Home Guard
Crime News

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

आशुतोष मिश्रा Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More