…तो ऐसे हो रहा राजधानी में SIR

  • BLO  के पास नहीं मौजूद 2003 की मतदाता सूची
  • मतदाताओं को सही जानकारी से वंचित रख रहे BLO

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना के निर्मित कॉलोनियों में SIR फॉर्म भरवाने में बीएलओ की तमाम तरह की लापरवाहियां सामने आ रही है। BLO SIR फॉर्म के लिए मतदाताओं से पुराना वोटर आईडी कार्ड मांगने के बाद एसआईआर फॉर्म दिए जाने की बात कह रहे है। इस अव्यवस्था की वजह से आशियाना के बंगला बाजार, सालेहनगर, किला, औरंगाबाद समेत दर्जनों गांव के लोगों को अभी तक SIR फॉर्म तक नहीं मिला है। बीएलओ की कार्यप्रणाली से इन इलाकों के मतदाताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है।

ये भी पढ़े

मंडप में पहली पत्नी के पहुंचते ही दूल्हा फरार, दूसरी शादी का सपना टूटा

आशियाना के LDA सेक्टर एल, सेक्टर जे, बंगला बाजार, सालेहनगर समेत अन्य इलाकों में अभी तक हजारों की संख्या में मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म नहीं भरे जा सके है। बंगला बाजार के एक मतदाता ने SIR फॉर्म भरने के एसआईआर फॉर्म पर दिए गए बीएलओ राजेश कुमार चौधरी को उनके मोबाइल नंबर (9721720932) पर फोन किया तो उन्होंने बताया कि फॉर्म पर नंबर तो उनका छपा हुआ है लेकिन वहां बीएलओ का काम कोई और देख रहा है। जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि बंगला बाजार का काम राजकुमार (9026542446) देख रहे हैं। इनसे जब SIR फॉर्म भरवाने के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बड़े बेतरतीब अंदाज में कहा कि उनके पास वर्ष 2003 की कोई वोटर लिस्ट नहीं है। मैं एक ऐप भेज रहा हूं खोज लीजिए। जब उनसे फार्म लेने के लिए मिलने को कहा तो उन्होंने इसका कोई संतोषजनक जवाब ही नहीं दिया।

ये भी पढ़े

एक सिपाही कारागार विभाग के आला अफसरों पर भारी!

इसी प्रकार बंगला बाजार के निकट स्थित लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में पूर्व में भवन संख्या 27/1 में रहने वाले परिवार के मुखिया ने जब बताए गए बीएलओ के फोन नंबर 9721720932 पर बात करके नाम पूछा तो उन्होंने कहा नाम जानकार क्या करेंगे बीएलओ बोल रहा हूँ काम बताइए। इस पर मतदाता ने सवाल किया कि एसआईआर फॉर्म भरने के लिए उन्हें 2003 की वोटर लिस्ट में उनके परिवार का डिटेल चाहिए। बी एल ओ ने कहा कि उनके पास 2003 की कोई वोटर लिस्ट नहीं है। इस बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पाएंगे। यह तो बानगी है। इस प्रकार सैकड़ों की संख्या में मतदाता SIR फॉर्म भरने और फॉर्म को प्राप्त करने के लिए बूथों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन इनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएलओ का यही रवैया रहा तो हजारों लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह जाएंगे।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More