सहारनपुर : तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत

death
  • पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शुक्रिया सुबह मिर्जापुर जिले में सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब सहारनपुर जिले गागलहेड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वे अफसरों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। वहीं सीएम योगी ने हादसे पर अफसोस जाहिर किया है। थाना गागलहेड़ी इलाके के गांव सैयद माजरा का रहने वाला परिवार कार से किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही अचानक एक डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। वह पूरी तरह पिचक गई। तेज आवाज से लोग सहम गए। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़े

मिर्ज़ापुर में भयावह सड़क हादसा: दो की मौत, चार घायल

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। CO सदर और थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। यातायात प्रभारी भी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि मौके पर अफसरों को बुलाया जाए। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को किनारे कराया। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए।

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में महेंद्र सैनी, उनकी पत्त्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28), महेंद्र की साली के बेटा विपिन (20) की मौत हो गई। ये मोहद्दीपुर के रहने वाले थे। सभी रिश्तेदार राजू सैनी (27) की कार से किसी संबंधी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। संदीप सैनी पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के भाई के अस्पताल में फार्मासिस्ट था।

Spread the love

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More