- गर्भ में पल रहा बच्चा बना महिला की मौत की वजह
लखनऊ। बस्ती जिले में 20 नवंबर को पुलिस को खेत में एक शादीशुदा महिला का खून से सना हुआ शव मिला। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई यही। यह नजारा तब और भयावह नजर आने लगा जब शव के पास महिला का रोता-बिलखता हुआ 2साल का बच्चा मिला। सवाल था कि किसने महिला को इतनी दर्दनाक मौत कैसे हुयी? पुलिस के सामने चुनौती थी कि इस गुमनाम लाश के पीछे छिपे हत्यारे को कैसे सामने लाया जाए।
ये भी पढ़े
मृतका सिद्धार्थनगर के बांसी की रहने वाली है और उसका नाम प्रीति है।पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों की मां प्रीति का पिछले कुछ समय से उसी के गांव के दिलीप कुमार अग्रहरि नाम के 28 साल के युवक से अफेयर था। यह नाजायज रिश्ता जल्द ही हत्या का कारण बन गया। पूछताछ में दिलीप अग्रहरि ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। प्रेम संबंध के दौरान प्रीति गर्भवती हो गई थी। उसके पेट में दिलीप का बच्चा पल रहा था। इसी गर्भ को लेकर प्रीति लगातार दिलीप पर घर से भागने और शादी करने का दबाव बना रही थी। जब दिलीप को लगा कि पानी सिर से ऊपर चला गया है तो उसने खौफनाक योजना बना डाली।
ये भी पढ़े
दिलीप ने प्रीति को घर से भागने के बहाने बस्ती बुलाया। प्रीति अपने छोटे बेटे के साथ आई। इसी बीच प्रेमी ने अपनी प्रेमिका प्रीति के गले पर चाकू से निर्मम वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या को छिपाने के लिए उसने शव के कपड़े फाड़ दिए और घटनास्थल पर शराब और पानी की बोतलें छोड़ दीं। ताकि पुलिस इस जघन्य घटना को रेप और मर्डर समझे। इसके बाद दिलीप बच्चे को रोता-चिल्लाता वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाद में किसी राहगीर ने बच्चे को देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतका की सास की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
