मुख्यमंत्री धामी ने महिला वैज्ञानिकों को प्रदान किए यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में आज ग्राफिक एरा सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एवं 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन-2025 कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाशाली महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्यभर के विभिन्न शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों से चयनित वैज्ञानिकों को “Young Women Scientist Achievement Award–2025” तथा “UCOST Young Women Scientist Excellence Award” प्रदान किए। CM ने NDMA के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल की पुस्तकों का भी विमोचन किया।

CM ने कहा कि विज्ञान, अनुसंधान और तकनीक आधारित नवाचार आपदा प्रबंधन को सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा महिला वैज्ञानिकों का शोध कार्य न केवल राज्य बल्कि देश और विश्व के लिए प्रेरणादायक है। बताया गया है कि धामी ने कहा कि इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न हिमालयी राज्यों के प्रतिनिधि तथा देश-विदेश से आए वैज्ञानिक और शोधकर्ता हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही, तकनीकी नवाचार, अनुसंधान सहयोग तथा वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस रणनीतियाँ बनाई जाएँगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन से प्राप्त सुझाव और समाधान न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे विश्व के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्रोत है। यहां की नदियां, ग्लेशियर और जैव विविधता पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जलवायु परिवर्तन, अनियंत्रित विकास और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से हिमालय का संतुलन प्रभावित हो रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बदलते मौसम पैटर्न, बढ़ती वर्षा की तीव्रता, अप्रत्याशित क्लाउडबर्स्ट और भूस्खलन की घटनाओं ने नई चिंता उत्पन्न की है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और क्षेत्र विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसी दिशा में यह विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एक सेतु का कार्य करेगा।

accidents homeslider Uttar Pradesh

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत

उत्तर प्रदेश के Kanpur में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Panki थाना क्षेत्र के सरायमीता ओवरब्रिज पर तीर्थयात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में करीब 57 […]

Read More
homeslider International

उत्तर कोरिया का बड़ा सैन्य परीक्षण, किम जोंग उन ने समुद्र की ओर दागीं 10 मिसाइलें

उत्तर कोरिया एक बार फिर अपने सैन्य परीक्षण को लेकर चर्चा में है। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने सिर्फ एक नहीं बल्कि लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र की ओर दागी हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि ये मिसाइलें राजधानी Pyongyang […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

अखिलेश यादव बोले: भारत की ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने देश की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और साझा संस्कृति है। राजधानी Lucknow में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों और […]

Read More