SP महाराजगंज ने अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन आरक्षी दीपक कुमार को किया निलंबित

  • बीट पुस्तिका में प्रविष्टि न मिलने पर हुई कार्रवाई
  • बीट पुस्तिका पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण आधार : SP

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना ने थाना सोनौली के आरक्षी दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बीट पुस्तिका में कोई प्रविष्टि न मिलने और बीट क्षेत्र की जानकारी न होने पर की गई। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को SP मीना बीट पुस्तिकाओं की जांच कर रहे थे। इस दौरान आरक्षी दीपक कुमार की पुस्तिका खाली पाई गई और वह अपने बीट क्षेत्र के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए SP ने यह कठोर कदम उठाया।

SP ने बीट आरक्षियों की पुस्तिकाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि बीट पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी आरक्षियों को अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करने, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने और जनता से सतत संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। SP सोमेन्द्र मीना ने जोर देकर कहा कि बीट पुस्तिका पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण आधार है। इसका सही रख-रखाव अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पुलिस जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए बीट प्रणाली को मजबूत करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

ससुराल पहुंची दुल्हन ने 20 मिनट बाद कहा…मुझे मायके छोड़ दो, सुहागरात से पहले टूट गई शादी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव को हक्का-बक्का कर दिया। नई-नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची और महज 20 मिनट बाद खुलेआम ऐलान कर दिया कि वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती। घर के आंगन में मौजूद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिवार की महिलाओं के […]

Read More
Purvanchal

वाराणसी में नेपाल-भारत के पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक

मीडिया सहयोग व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर हुआ मंथन लुंबिनी और काशी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की जरूरत : माझी उमेश चन्द्र त्रिपाठी वाराणसी। वाराणसी के पराड़कर स्मृति भवन स्थित काशी पत्रकार संघ के परिसर में रविवार को नेपाल-भारत की पत्रकारिता और सांस्कृतिक मित्रता का शानदार संगम देखने […]

Read More
homeslider Purvanchal

निचलौल मदरसे में कथित तीन तलाक, वीडियो वायरल-कानून की धज्जियां उड़ाने पर क्षेत्र में हंगामा

उमेश चंद्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन तलाक पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद कथित तौर पर मदरसे में तलाक-ए-बिदअत कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्थानीय कस्बा निचलौल […]

Read More