सहारनपुर:तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत

  • पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शुक्रिया सुबह मिर्जापुर जिले में सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब सहारनपुर जिले गागलहेड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वे अफसरों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। वहीं सीएम योगी ने हादसे पर अफसोस जाहिर किया है। थाना गागलहेड़ी इलाके के गांव सैयद माजरा का रहने वाला परिवार कार से किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही अचानक एक डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। वह पूरी तरह पिचक गई। तेज आवाज से लोग सहम गए। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़े

व्हाट्सएप कालिंग करने वालों से रहें सावधान: कभी भी बन सकते में ठगी का शिकार

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ सदर और थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। यातायात प्रभारी भी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि मौके पर अफसरों को बुलाया जाए। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को किनारे कराया।  योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

नेपाल ने जारी किया विवादित नोट, भारत के तीन क्षेत्रों को उस पर दर्शा दिया गया

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में महेंद्र सैनी, उनकी पत्त्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28), महेंद्र की साली के बेटा विपिन (20) की मौत हो गई। ये मोहद्दीपुर के रहने वाले थे। सभी रिश्तेदार राजू सैनी (27) की कार से किसी संबंधी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। संदीप सैनी पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के भाई के अस्पताल में फार्मासिस्ट था।

Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More