इन देसी नुस्खों से सर्दी खांसी-जुकाम से पाएं राहत

लखनऊ।  सर्दी का मौसम आते ही लगभग सभी लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से रोग आसानी से जकड लेते हैं। खासकर अक्टूबर से फरवरी के बीच ठंडी हवाओं और मौसम में बदलाव के कारण गले में खराश, नाक बहना, छींकें आना और खांसी जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। कई लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ये हमेशा सही और सुरक्षित विकल्प नहीं होता। इसी बीच, आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें ही सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। नींबू और कुछ मसालों का इस्तेमाल करके तैयार किया जाने वाला देसी नुस्खा गले की खराश कम करता है। बलगम साफ करता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है।

ये घरेलू उपाय न सिर्फ असरदार है बल्कि प्राकृतिक और सुरक्षित भी है। इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस नुस्खे के नियमित सेवन से सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से जल्दी राहत मिलती है और शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

ये भी पढ़े

मौसम बदलते ही बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज, आयुर्वेदिक अस्पताल में बढ़ी भीड़

नींबू का नुस्खा : नींबू विटामिन C का समृद्ध स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसका खट्टापन गले की खराश को कम करता है और बलगम को साफ करने में मदद करता है।

सामग्री और मसाले

  1. नींबू: एक  बीज निकाल कर दो हिस्सों में काटें
  2. अजवाइन (एक चम्मच): गले की सूजन और बलगम कम करे
  3. काला नमक (एक चम्मच): गले की जलन शांत करे
  4. काली मिर्च (एक चम्मच): खांसी और जुकाम में मददगार
  5. हल्दी (एक चुटकी): प्राकृतिक एंटीसेप्टिक

पिसी चीनी: स्वाद संतुलित करने के लिए सभी मसालों को अच्छी तरह मिक्स करें और नींबू की सतह पर हल्के छेद करें ताकि मसाले अंदर तक जाएं।

ये भी पढ़े

महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में यूरेनियम! 70 फीसदी शिशुओं पर मंडराया कैंसर का खतरा

नींबू को भूनना : मिश्रण डालने के बाद नींबू को धीमी आंच पर हल्का भूनें। गर्म नींबू चूसने पर मसाले और रस मिलकर औषधि जैसा असर दिखाते हैं। बच्चों के लिए थोड़े शहद के साथ दें।

फायदेमंद प्रभाव

  1. गले की खराश में राहत
  2. बलगम साफ होने में मदद
  3. नाक बंद होने पर आराम
  4. शरीर को अंदर से गर्मी
  5. इम्यून सिस्टम को बूस्ट

सेवन और सावधानियां

  1. दिन में 1–2 बार सेवन करें
  2. बच्चों के लिए शहद मिलाएं
  3. एसिडिटी या एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह लें
  4. शुरुआती सर्दी-खांसी में ज्यादा असरदार(BNE)

Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
homeslider Odisha

दलित महिला की नियुक्ति के विरोध में तीन महीने से बंद आंगनवाड़ी केंद्र

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से आई यह खबर सिर्फ एक प्रशासनिक विवाद नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक आईना है। एक छोटी सी आंगनवाड़ी, जहां बच्चों की किलकारियां गूंजनी चाहिए थीं, वहां पिछले तीन महीनों से सन्नाटा पसरा है। वजह है एक युवती की नियुक्ति, जिसे कुछ लोगों ने जातिगत आधार पर स्वीकार नहीं […]

Read More
homeslider Politics

घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर को लगाई कड़ी फटकार

मनोज बाजपेयी की चर्चित फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के शीर्षक को लेकर उठे विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने फिल्म निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे से सवाल किया कि किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला शीर्षक क्यों चुना गया। […]

Read More