तीन सौ तोतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 24 copy 16
  • STF और वनविभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ यूपी एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन सौ संरक्षित देशी तोतों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से प्रतिबंधित पक्षियों की खेप रामपुर से खरीदकर दूसरे जिलों में बेचने के लिए ले जाते समय पकड़ी गई। STF टीम ने इनके पास से रोज सिंग प्रजाति के तीन सौ तोते, एक कार, दो मोबाइल फोन व आठ सौ पचास रुपए की नकदी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में बरेली गेट रामपुर निवासी अर्सलान खान व विलासपुर गेट रामपुर निवासी शाकिब को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

STF टीम के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के मुताबिक वन विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन में टीम ने गुरुवार को रामपुर जिले के सीबीगंज क्षेत्र से खरीदकर कार में रखकर अन्य जिलों में सप्लाई करने जा रही तीन सौ तोतों की खेप पकड़ी। STF  के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी कई बार प्रतिबंधित पक्षियों की सप्लाई कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से तीन सौ तोतों के अलावा एक कार, दो मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More