लाल निशान पर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 314 और निफ्टी 75 अंक टूटा

नई दिल्‍ली। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी और वाहन शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 314 अंकों के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी में 75 अंकों की गिरावट आई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंज (BSE) का सेंसेक्‍स 313.70 अंक यानी 0.37 फीसदी टूटकर 84,587.01 के स्‍तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 363.98 अंक तक नीचे आ गया था। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) का निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 25,884.80 के स्‍तर पर बंद हुआ है।

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के शेयरों में शामिल टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, ट्रेंट, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे ज्‍यादा नुकसान में रहे। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर फायदे में रहे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे। BSE का सेंसेक्‍स 331.21 अंक यानी 0.39 फीसदी टूटकर 84,900.71 के स्‍तर पर बंद हुआ था। NSE का निफ्टी भी 108.65 अंक यानी 0.42 फीसदी फिसलकर 25,959.50 के स्‍तर पर बंद हुआ था।( हिन्दुस्थान समाचार)

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More