खतरनाक कदम: जुनून में भरोसे का खून

Crime Update and murder
  • टूटते संयम के साथ टूट रहा यकीन भी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दस जून 2010 की शाम लखीमपुर-खीरी जिले के निघासन थाना परिसर में मासूम बच्ची की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया था। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश हुआ तो वहशी आम आदमी नहीं बल्कि दागी पुलिसकर्मी निकले थे। इस मामले को खबर में दर्शाने की जरूरत इस लिए पड़ी कि लालच, हवस, प्रेम-प्रसंग में जान लेने की चलन बहुत पुरानी चली आ रही है। सआदतगंज क्षेत्र में 21 दिसंबर 2012 को जमीन कारोबारी 56 वर्षीय गुलाम रसूल की हत्या उसकी प्रेमिका किरन ने अपने मित्र व भाई के साथ मिलकर की थी।

ये भी पढ़े

फांसी पर झूल रहा था प्रेमी और प्रेमिका कर रही थी कॉल, अचानक प्रेमिका ने मोड़ा मुंह तो…

23 नवंबर 2025 को मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित धर्मावत खेड़ा में दूसरे लड़कों के संबंध होने के शक पर प्रेम के दीवाने बीबीडी क्षेत्र स्थित लोनापुर गांव निवासी आलोक रावत ने बीएससी की छात्रा प्रियांशी रावत के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। महत्वकांक्षा अब रिश्तों और भरोसे पर भारी पड़ रहा है। बदलते परिवेश में लोगबाग एक-दूसरे का विश्वास खो बैठे हैं। तनाव, लालच, आपसी खींचतान, नफरत, किसी को अपने जाल में फंसाकर उसका कत्ल या वजह कोई और हो, लेकिन कड़वा सच तो यह है कि राजधानी लखनऊ में पिछले साल भर के भीतर कई ऐसी घटनाएं हुई, जिनमें कातिल गैर नहीं बल्कि जानने वाले या फिर रिश्ते में कोई चाचा, चाची, पति-पत्नी भाई-बहन या प्रेमी का खूनी चेहरा सामने आया।

ये भी पढ़े

टीचर ने डांटा तो स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर दी जान…जानें पूरा मामला

धर्मावत खेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रियांशी रावत और कातिल आलोक रावत की मुलाकात एक शादी समारोह में थी। इस दौरान आलोक और प्रियांशी एक-दूसरे का मोबाइल फोन नंबर ले लिए और वहीं से खेल शुरू हो गया। दोनों के बीच इस कदर मोबाइल फोन पर वार्ता होने लगी कि आलोक प्रियांशी के घर की दहलीज तक आ गया और दोनों एक-दूसरे पर जान न्योछावर करने लगे कि इसी दौरान आलोक को शक हुआ कि उसकी प्रेमिका प्रियांशी किसी और को अपना दिल दे बैठी है। बस इसी तड़प को आलोक रावत प्रियांशी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली और रविवार को घर में घुसकर प्रियांशी रावत के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। अब खूनी आलोक रावत सलाखों के पीछे है।

Spread the love

Delhi homeslider

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों से बचें

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका इन रास्तों पर संभलकर निकलें NCR : नई दिल्ली। सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचने के कारण मंगलवार, 11 अगस्त को दिल्ली-NCR में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और श्रद्धालुओं की आवाजाही को […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे हैं धन लाभ और सफलता के खास योग

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्र्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। वृषभ : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More