देश के ज्यादातर घरेलू सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी नजर आ रही है। सोना आज 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 3,100 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल दर्ज की गई है। कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,840 रुपये से लेकर 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,15,350 रुपये से लेकर 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो आज की तेजी के बावजूद सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर सिर्फ 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने के विपरीत चांदी के भाव में इस सप्ताह जबरदस्त गिरावट आई है। इस सप्ताह के कारोबार में ये चमकीली धातु पिछले सप्ताह की तुलना में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Business

क्यों भाग रहे हैं विदेशी निवेशक? भारतीय बाजार में भारी बिकवाली के पीछे के बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार इस समय अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड स्तर पर बिकवाली है। मार्च महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने करीब ₹1 लाख करोड़ के शेयर बेच दिए, जिसने बाजार की दिशा ही बदल दी। इतनी बड़ी निकासी यह दर्शाती है कि वैश्विक […]

Read More
Business

जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ: यूपी को मिला नया इंटरनेशनल गेटवे, विकास को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना को लंबे समय से प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में गिना जा रहा था, और अब इसके शुरू होने से […]

Read More
Business

Gold Rate Today: गोल्ड रेट में गिरावट के बीच कहां मिल रहा सस्ता सोना? जानें बड़े ज्वैलर्स के आज के भाव

वैश्विक बाजार में जारी हलचल का असर भारत के सोने-चांदी के बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। खासकर मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव ने निवेशकों की रणनीति को प्रभावित किया है, जिसके चलते कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों […]

Read More