आयु रेखा के साथ-साथ और भी तरीके हैं आयु जानें…

राजेन्द्र गुप्ता

सभी की मृत्‍यु निश्चित है, लेकिन हर कोई जानना चाहता है कि उसकी आयु कितनी होगी। भले ही व्‍यक्ति की जिंदगी बेहद खुशहाली में बीत रही हो या तमाम मुश्किलों के बीच कट रही हो। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में जातक की आयु जानने के तरीके बताए गए हैं। इससे मोटे तौर पर पता चल जाता है कि व्‍यक्ति किस उम्र तक जिएगा। यह जानने में आयु रेखा समेत कुछ अन्‍य रेखाओं की स्थिति भी अहम होती है।

दूर होगा कोर्ट-कचहरी की चिंता…होगा धन का बारिश जानें आज का राशिफल

ऐसे जानें अपनी आयु

हथेली में आयु रेखा का पूर्ण होना व्‍यक्ति को कम से कम 70 साल तक की आयु देती है। नीच मंगल स्थान से शुक्र पर्वत को गोल घेरते हुए मणिबंध तक पतली, स्पष्ट और अटूट रेखा के जाने को पूर्ण आयु रेखा माना जाता है। इस रेखा को कोई अन्‍य रेखा काटे या जीवन रेखा आगे तक बढ़ी हुई ना तो इसे अच्‍छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। हालांकि रेखा कटने के बाद भी आगे बढ़ रही हो तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन पर संकट तो आएगा लेकिन टल जाएगा।

कलाई के पास कुछ गोल रेखाएं होती हैं, जिन्‍हें मणिबंध रेखा कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हर मणिबंध रेखा की आयु 25 वर्ष मानी गई है। इस हिसाब से कलाई में जितनी मणिबंध रेखा होंगी व्‍यक्ति की आयु उतनी ज्‍यादा होगी। बता दें कि किसी भी व्यक्ति के हाथ में इनकी संख्‍या ज्‍यादा से ज्‍यादा 4 हो सकती है।

कुंडली में इन भावों में बैठे हो बुध तो आप बनेंगे बुद्धिमान और मिलेगी सफलता

माथे की लकीरें भी आयु बताती हैं। माथे की हर रेखा 20 वर्ष की जिंदगी का संकेत देती है। इस लिहाज से जितनी रेखाएं होंगी, उतनी आयु होगी। यहां भी रेखाएं 4-5 से ज्‍यादा नहीं होंगी।

उंगली की लंबाई से भी आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। यदि व्‍यक्ति अपनी उंगली से शरीर की लंबाई नापे और उसकी लंबाई 108 उंगली या उससे ज्‍यादा निकले तो उसकी आयु कम से कम 70 वर्ष तक होती है। वहीं, शरीर की लंबाई 100 उंगली के बराबर होने पर व्‍यक्ति की आयु 50-55 साल की होती है। इससे कम लंबाई होने पर व्‍यक्ति अल्‍पायु होता है।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More