दुबई एयर शो में लड़ाकू विमान तेजस क्रैश, पायलट की मौत

  • हादसे के तुरंत बाद उच्चस्तरीय जांच के आदेश

भारतीय वायुसेना का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस शुक्रवार को दुबई में हुए एयर शो में प्रदर्शन के दौरान क्रैश हो गया। इसमें विमान के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यह घटना सैकड़ों दर्शकों के सामने हुयी। उस वक्त तेजस हवा में स्टंट कर रहा था। विमान के क्रैश होते ही अफरा-तफरी मच गयी और मौके पर काले धुएं का गुबार उठने लगा। इमरजेंसी टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं भारतीय वायुसेना ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित करने की घोषणा की है, जबकि यूएई सरकार ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का भरोसा दिलाया।

तेजस विमान के इतिहास में इस तरह की ये दूसरी घटना है,। जानकारों का कहना है कि इस हादसे के कबाद स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर सकता है, खासकर जब हाल ही में सरकार ने 97 अतिरिक्त एलसीए तेजस Mk1A जेटों की खरीद को मंजूरी दी थी। बता दें कि दुबई एयर शो 17 नवंबर से अल मकतूम एयरबेस पर आयोजित हो रहा था। इसमें भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के साथ तेजस भी हिस्सा ले रहा था।

वहीं इस घटना पर भारतीय वायुसेना के ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक आईएएफ़ तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गयी। वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई सरकार ने हादसे पर कहा कि दुबई एयर शो के आज के उड़ान प्रदर्शन में भाग ले रहे भारत के एक तेजस फाइटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की दुखद मौत हो गई।’ यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि फायरफाइटिंग और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और ‘स्थिति को नियंत्रित करने का काम कर रही हैं।’ दुबई सरकार ने एक फोटो भी साझा की, जिसमें आग बुझाने वाली टीमें मलबे पर काम करती नज़र आ रही हैं।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More