साईं ने भारतीय कराटे खिलाड़ियों को दिया बड़ा सहारा, लखनऊ में लगा 45 दिन का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप

Untitled 15 copy 16

नई दिल्ली। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने 2026 के एशियाई खेलों की तैयारियों को मजबूती देने के लिए भारतीय कराटे खिलाड़ियों को बड़ा समर्थन दिया है। इसी क्रम में मंजूर किया गया 45 दिवसीय सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 17 नवंबर से लखनऊ स्थित साईं रीजनल सेंटर में चल रहा है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इस कैंप में कुल 64 सदस्य शामिल हैं, जिसमें 48 खिलाड़ी, 12 कोच और चार सपोर्ट स्टाफ है। संपूर्ण कैंप 1.42 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के साथ ‘असिस्टेंस टू नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन योजना के तहत स्वीकृत किया गया है।

48 मुख्य खिलाड़ियों पर खास फोकस

कैंप का प्रमुख उद्देश्य 48 चयनित कोर खिलाड़ियों (24 पुरुष और 24 महिला) को पूर्ण प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि राष्ट्रीय खेल फेडरेशन की डिरेकोग्निशन की स्थिति के बावजूद उनकी हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग बाधित न हो। कैंप में खिलाड़ियों को कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट, जरूरी उपकरण, रिकवरी सुविधा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं।

ये भी पढ़े

अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप

एशियाई खेलों के लिए प्रतिभाओं की पहचान

एशियाई खेलों के लिए योग्यता मानकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में तेजी से बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह कैंप देशभर से उभरती श्रेष्ठ प्रतिभाओं की पहचान करने में अहम साबित होगा। चयनित लाड़ियों को एशियाई खेलों (19 सितंबर–चार अक्टूबर, 2026) से पहले विदेशों में एक्सपोजर टूर भी दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेल फेडरेशन नहीं होने पर साईं ने संभाली कमान

खेल मंत्रालय द्वारा कराटे की किसी भी राष्ट्रीय खेल महासंघ की मान्यता न होने के कारण, एसएआई ने इस वर्ष जुलाई में कराटे आयोजन समिति गठित की थी, जो चयन प्रक्रिया से लेकर कोचिंग कैंप और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर तक पूरे संचालन की जिम्मेदारी निभा रही है।

निष्पक्ष चयन के लिए ओपन ट्रायल्स

पारदर्शी चयन को सुनिश्चित करने के लिए इस समिति ने 12–14 अक्टूबर को शिलांग के एनईएचयू कैंपस स्थित साईं ट्रेनिंग सेंटर में सीनियर कैटेगरी के ओपन नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स आयोजित किए। ट्रायल्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों, एंटी-डोपिंग नियमों और वीडियोग्राफी आधारित मूल्यांकन के साथ पूरी तरह समिति द्वारा संचालित किया गया। यह समिति तब तक कार्यरत रहेगी, जब तक खेल मंत्रालय किसी आधिकारिक राष्ट्रीय खेल फेडरेशन को मान्यता नहीं दे देता। कराटे के अलावा यही समिति जू-जित्सु और कुश्ती जैसे अन्य मार्शल आर्ट्स खेलों का भी संचालन कर रही है। ( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

शुभमन गिल-शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, गिल रिकॉर्ड के करीब

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। पुरुष वर्ग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और महिला वर्ग में स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को इस सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों ने […]

Spread the love
Read More
Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Spread the love
Read More
Sports

कपिल देव की वैभव सूर्यवंशी को सलाह, बोले- तीन साल बाद करेंगे बात

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नायक कपिल देव का […]

Spread the love
Read More