न्यूजीलैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम घोषित, केमर रोच, केवेम हॉज की वापसी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने दिसंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ केमर रोच और ऑलराउंडर केवेम हॉज की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी बार पाकिस्तान के मुल्तान में जनवरी में खेले गए टेस्ट में हिस्सा लिया था। टीम में रोच को शामिल किए जाने से अपेक्षाकृत अनुभवहीन तेज़ आक्रमण को मजबूती मिलेगी। इस आक्रमण में 29 वर्षीय ओजे शील्ड्स भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। हालांकि, तेज़ गेंदबाज़ शमार जोसेफ और अल्जारी जोसेफ चोटों के कारण इस दौरे से बाहर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर खैरी पियरे को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि हॉज को पुनः मौका दिया गया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइल्स बासकॉम्ब ने कहा कि न्यूजीलैंड हमेशा से किसी भी टीम के लिए कठिन स्थान रहा है… एंटीगा में हाल ही में आयोजित हाई-परफॉर्मेंस कैंप को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों, खासकर तेज़ गेंदबाज़ी मददगार पिचों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। रोच और शील्ड्स समेत कई खिलाड़ियों ने इस दो सप्ताह के कैंप में हिस्सा लिया और वे 20 नवंबर को न्यूजीलैंड में मौजूदा वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे। टीम न्यूजीलैंड XI के खिलाफ क्राइस्टचर्च में दो दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी।

यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा होगी। वेस्टइंडीज अब तक खेले गए अपने सभी पांच टेस्ट मैच हारकर तालिका में सबसे नीचे है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड इस चक्र का अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम इस प्रकार है,

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उप-कप्तान), एलिक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, तेग नारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रेव्स, केवेम हॉज, शाई होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, जोहान लेन, एंडरसन फिलिप, केमर रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स। (हिन्दुस्थान समाचार)

Sports State

IPL 2026: कौन बनेगा रन मशीन? ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प

क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हर मैच के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है। जहां टीमें जीत के लिए लड़ रही हैं, वहीं बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप की जंग भी बेहद दिलचस्प होती जा रही है। इस समय सबसे आगे हैं रायन रिकलटन  जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका […]

Read More
Sports

आज होगा IPL का धमाका: PBKS vs GT में कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि पंजाब किंग्स  और गुजरात टाइटन्स के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है। मुल्लांपुर के   महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला यह मैच रोमांच से भरपूर होने वाला है। टॉस ठीक 7 बजे होगा और इसके बाद […]

Read More
Sports

CSK की हार का सबसे बड़ा कारण कौन? खराब शुरुआत और एक गलत DRS ने बिगाड़ा खेल

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसने न सिर्फ अंक तालिका में उनकी स्थिति को प्रभावित किया, बल्कि नेट रन रेट पर भी नकारात्मक असर डाला। हालांकि क्रिकेट एक टीम गेम है और हार-जीत […]

Read More