अयोध्या में PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर महाराजगंज से सटे समूचे भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Untitled 22 copy 11

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। दिल्ली में बीते दिनों हुए कार बम विस्फोट के बाद अयोध्या में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह सुरक्षा अयोध्या से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक चाक-चौबंद की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में लगभग 4 घंटे तक रहेंगे। वे 190 फुट ऊंचे शिखर पर धर्म ध्वज फहराकर मंदिर निर्माण के समापन का संदेश देंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में आमंत्रित 7000 से अधिक अतिथियों को भी संबोधित करेंगे।

इस बड़े धार्मिक आयोजन में किसी भी देश विरोधी तत्व या आतंकी द्वारा कोई बाधा न डाली जा सके, इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के मद्देनजर, अयोध्या से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा समितियों की बैठकें आयोजित की गई हैं। पगडंडी मार्गों पर पूर्व से चल रही पिकेट्स को और सक्रिय किया गया है।

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश,पायलट की मौत

SSB जवानों के साथ पुलिस संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही है, ताकि देश विरोधी तत्व या अवैध घुसपैठिए सीमा पार न कर सकें। सभी CCTV कैमरों को और क्रियाशील किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां अवैध प्रवेश की संभावना हो सकती है, वहां अतिरिक्त CCTV  कैमरे लगाए गए हैं। खुफिया इकाई (LIU) से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है और भारत-नेपाल सीमा पर राजपत्रित अधिकारी भ्रमणशील हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले और फेरीवालों का भी सत्यापन कराया जा रहा है, और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Spread the love

Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More
SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More