बच्चों को अपनापन दीजिए, समाधान खुद मिलेगा: ACS पार्थसारथी सेन शर्मा

  • 16 जनपदों के 46 प्रतिनियुक्त शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • शिक्षकों को बच्चों के मनोविज्ञान को समझकर कार्य करने की दी सीख
  • SCERT के गंगा सभागार में आयोजित हुआ चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा रहे मुख्य अतिथि

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व और निर्देशन में प्रदेश की बाल एवं किशोर देखरेख संस्थाओं में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की क्षमताओं को सुदृढ़ करने हेतु SCERT के गंगा सभागार में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन सत्र में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पार्थसारथी सेन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ACS ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनत्व और संवेदना देना ही उनकी समस्याओं के समाधान का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि जब आप इन बच्चों को अपने बच्चों की तरह समझकर उनकी भावनाओं से जुड़ेंगे, तो उनके समाधान स्वतः ही सामने आने लगेंगे। यह सदैव ध्यान रखें कि जिस बच्चे को आप पढ़ा रहे हैं, वह आपकी किसी भी परेशानी का कारण नहीं है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण से मिली सीख इन किशोरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय उच्च न्यायालय के किशोर न्याय समिति के तत्वावधान में तथा यूनिसेफ द्वारा विकसित मॉड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण के रूप में किया गया। निदेशक SCERT डॉ. गणेश कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत उपरांत शुरू हुए सत्र में उपनिदेशक, महिला कल्याण ब्रजेन्द्र सिंह निरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 18 से 21 नवम्बर तक चले इस प्रशिक्षण में 16 जनपदों के 46 प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। SCERT द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन किशोरों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है जो किसी कारणवश अपराध कर चुके हैं अथवा अपराध के शिकार, पीड़ित, परित्यक्त या अनाथ हैं। ये किशोर प्रदेश के 53 चिल्ड्रेन होम्स और सरकारी ऑब्जर्वेशन होम्स में निवासरत हैं।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को किशोर मनोविज्ञान की समझ, संस्थागत वातावरण में शिक्षण के उपयुक्त तरीके, शिक्षा में रुचि विकसित करने के उपाय तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक कौशल से अवगत कराया गया। समापन सत्र में ACS  सेन शर्मा ने प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल शिक्षकों को चुनौतियों से निपटने में समर्थ बनाएगा, बल्कि शिक्षकों के अनुभवों से प्रशिक्षण मॉड्यूल को और प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लेकर कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में LPG की कालाबाज़ारी पर बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow समेत राज्य के कई जिलों में LPG सिलेंडरों की कालाबाज़ारी रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को राज्यभर में 1483 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

वीरेंद्र चौधरी का राहुल गांधी को धन्यवाद, कांशीराम को भारत रत्न देने की अपील

  फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से किया स्वागत उमेश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ । महराजगंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर संबोधित करते हुए राहुल गांधी […]

Read More
Uttar Pradesh

गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर। आगामी 15 मार्च को गोरखपुर क्लब सभागार में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 42 वां शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें पत्रकारिता से जुड़ी शख्सियतों का सम्मान और गोष्ठी का आयोजन भी होगा। यह जानकारी गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने आज एक पत्रकार वार्ता […]

Read More