एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी: गांजे की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 16 copy 15
  • 55 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन व नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( ANTF ) ने शुक्रवार को उड़ीसा से लाकर सुल्तानपुर जिले के अलावा आसपास जिलों में गांजा की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और इनके पास 27 लाख रुपए से अधिक कीमत का अवैध गांजा बरामद हुए हैं।
एंटी नारकोटिक्स टीम को गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन व डेढ़ हजार रुपए की नकदी बरामद भी बरामद हुई है।

एंटी नारकोटिक्स फोर्स के निरीक्षक दर्शन यादव के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना सूचना मिली कि सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमान बाजार के पास कुछ तस्कर मौजूद हैं और वहां से कहीं जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर निरीक्षक दर्शन यादव हेड कांस्टेबल संगम पटेल, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद खान व कांस्टेबल राजन कुमार मौके पर पहुंचे और घेरे बंदी कर दोनों को धरदबोचा।

निरीक्षक दर्शन यादव का कहना है कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अयोध्या जिले के इनायत नगर पुरे सिकीडीह निवासी अंकित तिवारी व सबई थाना तहसील जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर निवासी श्रीकांत वर्मा बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अंतरराज्यीय तस्कर हैं और यह लोग उड़ीसा राज्य से सस्ते दामों में गांजा लाकर सुल्तानपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों में ग्राहक तलाश कर ऊंचे दामों में गांजा बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 27 लाख रुपए कीमत से अधिक बताई जा रही है।

Spread the love

Saharanpur
Crime News

गोमतीनगर विस्तार: जी20 रोड पर बड़ा हादसा, एक महिला बैंक कर्मी की मौत

मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, एक युवती सहित दो लोग घायल ए अहमद सौदागर G20 Road Accident : जरा सी चूक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के लिए घातक बन गया। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के जी20 रोड होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर […]

Spread the love
Read More
Crime News

माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! Rohin Barrage Accident : परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को […]

Spread the love
Read More
Crime News

ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला

चलती ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC और RPF जवान पर हमला; सीट को लेकर शुरू हुआ था विवाद Model Antara Banerjee : मुंबई के बोरीवली JRP ने ट्रेन में कथित तौर पर हंगामा करने और रेलवे कर्मचारियों व आरपीएफ जवानों पर हमला करने के आरोप में 31 वर्षीय मॉडल अंतरा बनर्जी को […]

Spread the love
Read More