परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपनी बेटे की पहली झलक

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा हाल ही में माता-पिता बने हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और अब कपल ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की है। प्रशंसक इस परिवारिक तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में परिणीति और राघव अपने बेटे को बेहद प्यार से थामे नजर आ रहे हैं। दोनों ने पोस्ट के साथ लिखा, जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम…तत्र एव नीर। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम भी उजागर किया, ‘नीर’। अभिनेत्री ने बताया कि नीर नाम का अर्थ है, शुद्ध, दिव्य और अनंत। उन्होंने लिखा कि उनके जीवन की इस नई ‘अनंत बूंद’ ने उनके दिलों को गहरी शांति और खुशी दी है।

दो साल बाद घर में गूंजी किलकारियां

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद दोनों ने माता-पिता बनने का सुख पाया है। अगस्त में परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और कुछ ही महीनों बाद अक्टूबर में नन्हे बेटे नीर का जन्म हुआ। कपल और उनके परिवारों में छोटे मेहमान के आने के बाद खुशी का माहौल है। वहीं, फैंस भी सोशल मीडिया पर बड़े उत्साह के साथ बधाइयां दे रहे हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने फैंस, सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि बीता साल उनके लिए बेहद खास और सीख देने वाला रहा है। इन दिनों आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर: द […]

Read More
Entertainment

नीना गुप्ता ने बताया सच: 66 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों का क्या है राज?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी […]

Read More
Entertainment homeslider

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ लौटे अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस रहा है और अब इसी जॉनर में एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फिल्म में लंबे समय बाद […]

Read More