फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल ने लगातार सातवीं बार किया क्वालीफाई

Untitled 9 copy 16

नई दिल्ली। पुर्तगाल ने रविवार को पोर्टो के एस्टादियो डो द्रागाओ में खेले गए अपने अंतिम वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में आर्मेनिया को 9-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया। यह पुर्तगाल का लगातार सातवां विश्व कप होगा।  रोबर्टो मार्टिनेज़ की टीम ने निलंबित क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया। अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए पुर्तगाल को जीत की जरूरत थी और टीम ने इसे दो हैट्रिक की मदद से बेहद प्रभावशाली अंदाज में हासिल किया—एक ब्रूनो फर्नांडीस ने और दूसरी युवा जोआओ नेवेस ने लगाई।

फीफा विश्व कप में पुर्तगाल का अब तक का प्रदर्शन

फीफा विश्व कप इतिहास में पुर्तगाल का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने पहली बार 1966 में हिस्सा लिया और शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जहां उसने छह मैचों में पाँच जीत दर्ज कीं और सिर्फ एक मुकाबला हारा। इसके बाद 1986 और 2002 के विश्व कप में पुर्तगाल का सफर ग्रुप स्टेज तक ही सीमित रहा, दोनों ही बार टीम ने तीन मैचों में एक-एक जीत हासिल की और दो मुकाबलों में हार का सामना किया। 2006 विश्व कप में पुर्तगाल ने अपने इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान पाया। इस अभियान में टीम ने कुल सात मैच खेले, जिनमें चार जीते, एक ड्रॉ रहा और दो में हार मिली। 2010 में टीम प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंची, जहां उसने चार मैचों में एक जीत, दो ड्रॉ और एक हार दर्ज की।

2014 में पुर्तगाल ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया, इस दौरान उसने तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की। 2018 में एक बार फिर टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची और चार मैचों में एक जीत, दो ड्रॉ और एक हार मिली। सबसे हालिया 2022 विश्व कप में पुर्तगाल ने अच्छा प्रदर्शन किया और क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया, जहां उसने पांच मैचों में तीन जीत हासिल कीं। अब 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद टीम से एक और मजबूत अभियान की उम्मीद है। ( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

New Delhi
Sports

एशियन गेम्स में भारत ने गाड़े झंडे, 11 वें दिन दो और गोल्ड

New Delhi: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 11वें दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीता, जबकि भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने एथलेटिक्स में देश को […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल की कप्तानी पर अश्विन को था शक, अब हुए हैरान

Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में गिल और विराट कोहली ने शतकीय […]

Spread the love
Read More
Sports

सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे

Virat Kohli: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनके लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता को बताया। सिद्धू के मुताबिक, नंबर-3 पर लगातार रन बनाना और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत तक पहुंचाना कोहली को बाकी खिलाड़ियों से अलग करता है। ‘विराट कोहली सबसे आगे हैं‘ सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम […]

Spread the love
Read More