विधायिका के लिए थोक भर सुरक्षा, पत्रकारिता के लिए जीरो

Untitled 9 copy 17
  • सीतापुर, प्रयागराज के बाद अब लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार सुशील अवस्थी पर जानलेवा हमला
  • पत्रकारों पर हो रहे सिलसिलेवार हमलों से पत्रकारिता करना चुनौती
  • सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां, नहीं सुरक्षित है चौथा स्तंभ
  • जिम्मेदार अफसरों की जुबानी जंग, हमलावरों के हौसले बुलंद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी में अब पत्रकारिता करना शायद आसान नहीं है। किसी के काले कारनामों की सच्चाई उजागर करना पत्रकार के लिए मानो किसी घातक से कम नहीं है। कुछ दशक पूर्व मूड़ कर नजर डालें तो बीहड़ जैसे सूचीबद्ध अपराधी पत्रकारों का सम्मान किया करते थे, लेकिन इस दौर के कुछ छुटभैय्ए अपराधी हैं जो जो चौथे स्तंभ की हत्या करने में जुटे हुए हैं।

सूबे में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले से उनका मनोबल धराशाई हो रहा है, जबकि अपराधियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। प्रदेश में प्रशांत कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद राजीव कृष्ण को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था, तब पत्रकारों और आम आदमियों को उम्मीद जगी थी कि अब अपराधियों की सक्रियता ढीली पड़ेगी, लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा। बीते कुछ महीनों में ही जहां बेखौफ अपराधियों के आतंक से कई पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी तो कईयों पत्रकारों पर जानलेवा हमले हुए। बीते दिनों पत्रकारों की हत्या और हमले का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के मानक नगर में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुशील अवस्थी के ऊपर मंगलवार रात हुए जानलेवा हमले के बाद यूपी में एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना ने पुराने जख्मों को ताजा कर दिया है। यहां सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों की हत्या और उनके ऊपर हो रहे हमले का चलन बड़ा पुराना है। वरिष्ठ पत्रकार सुशील अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के बाद वह सभी पत्रकार सहम गए हैं जो सच्चाई उजागर करते हैं। खास बात यह है कि इतना होने के बाद भी जिम्मेदार अफसर अनसुनी कर चुप्पी साधे हुए हैं।

बताते चलें कि मानक नगर क्षेत्र में रहने वाले मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार सुशील अवस्थी राजधानी लखनऊ में एक न्यूज चैनल में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है मंगलवार रात उनके घर पर कुछ लोग आए और सुशील अवस्थी को अपने साथ ले गए। देर तक घर न पहुंचने पर उनके बेटे ऋषभ अवस्थी सहित परिवार के अन्य सदस्य सड़क की ओर गए तो सुशील खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे। बेख़ौफ़ बदमाशों ने सुशील अवस्थी के ऊपर जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर मौके से भाग निकले। ऋषभ अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा सकी है।

Spread the love

Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

Patna: बिहार में बाढ़ से बने गंभीर हालात के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने तीन महीने के सांसद वेतन की राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह 6.35 लाख रुपये की राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

इंडिया फूड एक्सपो-2026 का भव्य आगाज, UP को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने पर जोर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रेगालिया ग्रीन्स में शुक्रवार को इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह आयोजन 18 से 20 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, MSME, स्टार्टअप, तकनीकी संस्थानों और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर कारोबार, नवाचार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। […]

Spread the love
Read More