महराजगंज के टेढ़ी घाट में लगी भीषण आग से एक परिवार को लगा गहरा सदमा

  • मौके पर पहुंचे समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने दी आर्थिक सहायता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात लगी भीषण आग ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अड्डा बाजार क्षेत्र के समाजसेवी और जनप्रतिनिधि रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी भरपुरवा निवासी ने जो तत्परता दिखाई,उसने ग्रामीणों के बीच विश्वास और उम्मीद दोनों को मजबूत किया है।

देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट…

टेढ़ीघाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात अचानक एक पशुशाला में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक गाय और उसका बछड़ा मौके पर ही जलकर मर गए जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग की सूचना मिलते ही समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने न सिर्फ घटना स्थल का जायज़ा लिया,बल्कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी राहत जल्द उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

इसी दौरान टेढ़ीघाट निवासी राजेश यादव से जुड़ी दर्दनाक घटना पर भी दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया। जनप्रतिनिधियों की यह संवेदनशीलता और त्वरित सहायता गांव के लोगों के लिए बड़ी हिम्मत का कारण बनी है। इसी वजह से रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी को ग्रामीण एक सशक्त समाजसेवी स्वरूप में देखते हैं।वहीं सियासी गलियारों में दोनों भाइयों की इस मानवीय पहल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Business Economy homeslider

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, महानगरों में इतना है आज 10 ग्राम गोल्ड का भाव

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के वायदा भाव कमजोर दिखाई दिए। […]

Read More
Business Economy homeslider

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निवेशकों की बढ़ी चिंता

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। कारोबारी सत्र के अंत में BSE Sensex 1,342 अंकों से अधिक टूटकर 76,863 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 भी करीब 395 अंकों की गिरावट के साथ 23,866 के आसपास बंद हुआ। बाजार में कमजोरी का […]

Read More
Entertainment homeslider

ब्लॉकबस्टर के बाद भी खाली बैठीं अभिनेत्री, बोलीं- ‘एक प्रोड्यूसर की वजह से बिगड़ गया पूरा करियर प्लान’

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा को इस सफलता के बाद काफी पहचान मिली, लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है […]

Read More