बंदी अपराध से दूरी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़े : राजीव खंडेलवाल

Untitled 24 copy 9
  • नोएडा जेल में चला कैंसर हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता अभियान

लखनऊ। बंदियों को अपराध से दूरी बनाकर समाज की मुख्य धारा में जुड़ना चाहिए और सामाजिक कार्य करके समाज हित में कार्य करना चाहिए। यह बात रविवार को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जेल में सशक्त फाउण्डेशन के बंदियों के लिए कैंसर, हार्ट स्वस्थ्य रहने के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान में फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। इस अभियान में करीब ढाई सौ बंदियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बंदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जेल से बाहर निकल कर वह विपरीत परिस्थितियों से हार नहीं माने और समाज के हित में काम करें। अभिनेत्री रितिका आनन्द ने योग, ध्यान का महत्व बताते हुए मन को शातं रखने व मानसिक तनाव से दूर रहने का साधन अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अनुराग जी व शालिनी द्वारा मशरूम एवं स्ट्राबेरी के उत्पादन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर डाॅ हरित चतुर्वेदी चैयरमैन मैक्स इंस्टीट्यूट आफ कैंसर केयर ने बंदियों को कैंसर, हार्ट स्वस्थ्य रहने के लिए योग एवं बीमारियों के बचाव सम्बन्धी जानकारी प्रदान की और बंदियों के उपचार में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, जेलर संजय शाही उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए ऐसे स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम आगे भी कराए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा संकल्प है कि हर बंदी स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच के साथ समाज में पुनः सम्मानपूर्वक लौट सके।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More