लापरवाही: मामला गंभीर होने पर पहुंचती है फोर्स

  • ढिलाई से हमलावरों व मारपीट करने वालों के हौसले बुलंद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वारदात की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस प्रतिक्रिया समय में देरी और मुकदमे दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की फितरत के चलते राजधानी लखनऊ में सरेराह व सरे शाम मारपीट करने वालों के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि इस बीते दिनों से लेकर हाल ही में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में मारपीट कर खून-खराबा करने वालों पर नकेल कसने में खाकी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। वारदात छोटी हो या बड़ी मौके पर दो पुलिसकर्मियों के पहुंचने की आदत सी पड़ गई है। इस व्यवस्था के लिए सीधे तौर से पुलिस अफसर जिम्मेदार हैं। अगर समय रहते पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वालों पर लगाम लगाने दे तो खून-खराबा की नौबत न आती।

ताज़े मामलों पर गौर करें तो बीते दिनों सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और मौके पर पहुंची कम फोर्स बेबस होकर खड़ी नजर आई थी जबकि इसी थाना परिसर में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हाथापाई तक हुई। उधर ठाकुरगंज क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट और हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया, जबकि लखनऊ में एक और सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन एक-दूसरे के बीच हो रही लड़ाई को पुलिस रोकने में बेबस दिखी।

यह तो बानगी भर है इससे पहले भी राजधानी लखनऊ पुलिस कई घटनाओं के मामले में फेल साबित हुई, नतीजतन किसी का सिर फुटा या फिर किसी की जान चली गई। उदाहरण के तौर पर गुडंबा क्षेत्र स्थित आदिल नगर निवासी 25 वर्षीय दानिश को हमलावरों ने पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More