हमीरपुर: उपनिरीक्षक ही निकला महिला मित्र का कातिल

Untitled 6 copy 20
  • दागी उपनिरीक्षक ने नियम-कानून की चढ़ाई थी बलि, कबरई थाने में तैनात हत्यारोपी दरोगा अंकित गिरफ्तार
  • बीते दिनों रमना गांव के पास हत्या कर फेंकी गई मिली थी लाश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के रमना गांव किशनपुर के पास बसवारी रोड किनारे बीते दिनों जिस महिला की बेरहमी से हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी उसकी हत्या किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने वाले कबरई थाने में तैनात उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव ने किया था। अपनी महिला मित्र की जान लेने का ऐसा ताना-बाना बुना, जिसका राजफाश पूरे पुलिस महकमे को शर्मिन्दा कर गया।

ये भी पढ़ें

बीवी ने नामर्द बना दिया… कुत्तों से बनाए संबंध

सनद रहे कि बीते 13 नवंबर 2025 को हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के रमना गांव किशनपुर के पास बसवारी रोड सड़क किनारे हत्या कर फेंकी गई एक महिला की लाश मिली थी। यह घटना पुलिस के लिए मानो एक बड़ी चुनौती थी। मौदहा पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की तो शव की पहचान महोबा जिले के मकरबई गांव निवासी 30 वर्षीय किरन के रूप में हुई। शव की पहचान होते ही पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू किया तो एक स्विफ्ट डिजायर संदिग्ध हालात में जाती दिखाई दी।

ये भी पढ़ें

नवविवाहिता ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

हल्का सुबूत हाथ लगते ही पुलिस कार मालिक देवेन्द्र नाम के शख्स के पास पहुंची और पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में देवेन्द्र ने कहा कि कार उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव एक निमंत्रण में जाने के लिए ले गया था। पुलिस और गहनता से जांच पड़ताल की जो पता चला कि अंकित कुमार जो कबरई थाने बतौर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। इंस्पेक्टर मौदहा के मुताबिक मृतका किरन पहले से शादीशुदा थी लेकिन अंकित कुमार यादव और किरन के बीच कुछ दिनों से आंखें चार हो गई थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हत्यारोपी दरोगा अंकित ने पूछताछ में बताया किरन से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं थी, जिसके चलते वह उसे बहाने से बुलाया और हत्या कर भाग निकला था।

 पुलिस की जांच में दागी दरोगा का चेहरा हुआ बेनकाब

हमीरपुर जिले की पुलिस ने महिला हत्याकांड के मामले में पुलिस की गहन जांच पड़ताल ने बेनकाब कर दिया। इस घटना को अंजाम किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि कबरई थाने में तैनात उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव ने दिया था।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More