उत्तराखण्ड पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया गया

Untitled 12 copy 4

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस की CBCID द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जगदीश पुनेठा को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। अभियुक्त पर विभिन्न फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने, संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा अनेक आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं।

वादी लीलाधर पाटनी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्तगण जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखंड के विरुद्ध निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर ₹8,00,000 की धोखाधड़ी किए जाने पर कोतवाली पिथौरागढ़ में FIR No. 239/2021, धारा 420, 504, 120B भादवि एवं 3 यूपीआईडी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना उपरांत ललित पुनेठा एवं पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया, जबकि लगातार फरार रहने पर जगदीश पुनेठा के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई।

अभियुक्त जगदीश पुनेठा के विरुद्ध शेयर बाजार, निर्मल बंग कमोडिटी, रॉयल पैन्थर प्रा. लि., मात्रछाया आभूषण प्रा. लि. आदि में निवेश कराने के नाम पर अनेक लोगों से धोखाधड़ी के मामले थाना पिथौरागढ़ एवं थाना जाजरदेवल में पंजीकृत हैं। इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने पर दिनांक जनवरी 2023 को FIR No. 11/2023, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

विवेचना में खुलासा हुआ कि अभियुक्त जगदीश पुनेठा एवं उसके सहयोगियों ने लगभग ₹15,17,30,000 की धोखाधड़ी की तथा कुल ₹2,22,40,463 की चल-अचल संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की। पिथौरागढ़ पुलिस के तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्त के दुबई में छिपे होने की पुष्टि हुई। इसके मद्देनज़र सीबीसीआईडी, उत्तराखण्ड द्वारा सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से समन्वय स्थापित कर रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कराया गया। इसी आधार पर NCB Abu Dhabi (Interpol) की सहायता से अभियुक्त को दुबई में गिरफ्तार किया गया।

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More