मुख्यमंत्री ने गौचर से 18 सीटर हेली सेवा शुरू करने समेत तीन बड़ी घोषणाएं कीं

नया लुक ब्यूरो

चमोली। गौचर में 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2025 का आज से आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले का उद्घाटन किया। मेले में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बैंड की मधुर धुन के साथ फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहाँ एक ओर हमारी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है, वहीं लोकल फॉर वोकल, मेड इन इंडिया जैसी योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में कई योजनाओं और नीतियों को सफलता पूर्वक लागू किया गया है, जिससे राज्य का चहुमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा आज तमाम परेशानियों और चुनौतियों के बाद भी हमारी मातृशक्ति शानदार उत्पाद बना रही हैं। उनके उत्पाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी पीछे छोड़ रही है। उन्होंने आमजन से स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा यदि हम स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देंगे तो हमारा यह कदम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18 सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ करने, नगर क्षेत्र के चार प्रमुख स्थलों पर पार्किंग बनाने और साकेत नगर-रघुनाथ मंदिर – चटवापीपल मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया की गौचर में स्टेडियम निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। शीघ्र ही इसका कार्य शुरू करवाया जायेगा।

Uttarakhand

उत्तराखण्ड में नशे के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने और परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

कारण लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों में उन्होंने एनडीपीएस मामलों के त्वरित निस्तारण, नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना, जागरूकता अभियान चलाने तथा “मिसिंग लिंक फंडिंग” के माध्यम से अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने पर विशेष जोर दिया। एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखण्ड में नशे के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने और परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने और धनाभाव के कारण लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों में उन्होंने एनडीपीएस मामलों के त्वरित निस्तारण, नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना, जागरूकता अभियान चलाने तथा “मिसिंग लिंक फंडिंग” के […]

Read More
Uttarakhand

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में 33 हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन और जनसेवा का सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। यह अभियान सरकार को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। 18 फरवरी 2026 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के सभी […]

Read More