नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी प्रभास ‘स्पिरिट’

Untitled 25 copy 6

नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास जहां अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ भी चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है।

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि ‘स्पिरिट’ की शूटिंग नवंबर 2025 के आखिर में शुरू हो जाएगी। प्रभास के साथ इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में शूटिंग शुरू होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जो आजकल बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं।

बीते दिनों खबरें थीं कि चिरंजीवी फिल्म में प्रभास के पिता का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन संदीप रेड्डी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि चिरंजीवी किसी भी रूप में फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, जब उनसे दक्षिण कोरियाई स्टार डॉन ली के विलेन के तौर पर शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो निर्देशक ने इस पर न तो हां कही और न इनकार किया। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। ‘स्पिरिट’ प्रभास के करियर की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, और 2026 की यह रिलीज पहले से ही दर्शकों के बीच भारी चर्चा में है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा

Jayant Mukherjee: हिंदी और बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके पति जयंत मुखर्जी का गुरुवार, 13 नवंबर को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत […]

Read More
Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का महाधमाका, 1,000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

Ramayana Film: भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित भव्य फिल्म ‘रामायण’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए फिल्म के मेकर्स ने तीन नए कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में रणबीर कपूर […]

Read More
Mumbai
Entertainment

‘बुलाए छठी मां’ गाने को पाँच घंटे में मिले 54 लाख व्यूज

Mumbai: छठ महापर्व के अवसर पर बॉलीवुड ने भी अपनी खास पेशकश के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा है। मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का छठ गीत ‘बुलाए छठी मां’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा में आ गया है। गाने में आयुष्मान खुराना और शरवरी […]

Read More