नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी प्रभास ‘स्पिरिट’

नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास जहां अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ भी चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है।

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि ‘स्पिरिट’ की शूटिंग नवंबर 2025 के आखिर में शुरू हो जाएगी। प्रभास के साथ इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में शूटिंग शुरू होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जो आजकल बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं।

बीते दिनों खबरें थीं कि चिरंजीवी फिल्म में प्रभास के पिता का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन संदीप रेड्डी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि चिरंजीवी किसी भी रूप में फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, जब उनसे दक्षिण कोरियाई स्टार डॉन ली के विलेन के तौर पर शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो निर्देशक ने इस पर न तो हां कही और न इनकार किया। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। ‘स्पिरिट’ प्रभास के करियर की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, और 2026 की यह रिलीज पहले से ही दर्शकों के बीच भारी चर्चा में है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

दुपहिया’ का दूसरा सीजन करेगा बड़ा धमाका, फैंस को मिला सरप्राइज

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘दुपहिया’ ने अपने पहले सीजन से ही दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इसकी कहानी, किरदार और गांव की पृष्ठभूमि ने इसे बाकी सीरीज से अलग बनाया। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। यह सीरीज एक छोटे […]

Read More
Entertainment

प्रीति जिंटा का कॉन्सर्ट अनुभव: म्यूजिक, यादें और अचानक बने प्लान की ताकत

 प्रीति ज़िंटा का हालिया कॉन्सर्ट अनुभव यह दिखाता है कि कैसे म्यूजिक और दोस्ती मिलकर यादगार पल बना सकते हैं। मुंबई में आयोजित Def Leppard के लाइव शो में उनकी मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया। इस कॉन्सर्ट की खासियत यह थी कि प्रीति का इसमें शामिल होना पहले से प्लान नहीं […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ: रिकॉर्ड, गिरावट और भविष्य की उम्मीदें

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त ओपनिंग हासिल की और पहले ही हफ्ते में कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का […]

Read More