अचानक मिलेगा वो धन जिसके बारे में सोचा भी न था…पढ़े राशिफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता हैपर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशादशा भी आपके उतारचढ़ावसफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज दिन सामान्य है लेकिन आज आपको सावधानी बरतनी होगी। आज अपने ही लोग आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं। आज गुस्सा करने से बचें। अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है लेकिन दिन में कुछ ऐसी घटनाएं आपके साथ घट सकती हैं जिनसे आप परेशान हो जाएंगे।

 वृषभ : आज अपने कार्य पूरे करने के लिए दूसरों का दिल दुखाना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों का सम्मान करना भी जरूरी है। जितना आप दूसरों को सम्मान देंगे आपको उतनी ही प्रतिष्ठा समाज में मिलने वाली है। आज धन लाभ के योग आपके भाग्य में दिखाई दे रहे हैं। आज धन खुद चलकर आपके पास आएगा लेकिन ध्यान रहे लालच उचित नहीं है।

मिथुन : आज खुद से बातें करें जो कार्य आप कर रहे हैं उन पर चिंतन मनन भी करें। आज कुछ रचनात्मक करने का दिन है। आज दैनिक कार्यों के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे।

ये भी पढ़ें

चीनी मिलों के अपग्रेडेशन के नाम पर हुआ करोड़ों का गोलमाल!

कर्क : आज अचानक यात्रा का योग आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ है। धन अर्जित करने के अवसर आज आपको मिल रहे हैं। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थकान भरा हो सकता है। आज आपका कोई करीबी मित्र आपके कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है। आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

सिंह : आज दोपहर तक कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दोपहर बाद एक बार फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे और ग्रहों की चाल बदलने से आर्थिक लाभ के योग आपके लिए बनेंगे। आज का दिन ईश्वर की आराधना करने का दिन है। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। मन को एकाग्र रखें, आज रिश्तेदारों से मदद आपको मिलने वाली है।

कन्या : आज दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए आपको बड़ी मेहनत आज करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में आज बने हुए हैं। आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें

इटली के कपल ने देश के इस शहर में रचाई शादी

तुला : आज आपको भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करना चाहिए। आज खुद से बातें करने का दिन है। खुद की कार्य क्षमता को बढ़ाने का दिन है। अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करने का दिन है। आज कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो भविष्य में आपकी तरक्की के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आज लेखन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : आज आपको गुस्से से बचना जरूरी है। वाणी में मधुरता बनाए रखें, स्वभाव में सरलता भी आज आवश्यक है। आज जितना सम्मान आप दूसरों का करेंगे उतना ही प्यार और सम्मान आपको मिलने वाला है। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। विवेक और धैर्य जरूरी है। आज मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुन सकते हैं।

धनु : आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कोई ऐसा काम आप कर सकते हैं जिससे भविष्य तक आपको इनकम मिले। आप दूसरों पर जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं लेकिन आज ऐसा करने से आपको बचना होगा। यात्रा करते समय आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज रफ्तार से दूर रहें और सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें

बस्तर की नौ पतिया बेलपत्र का शबरीनारायण क्षेत्र में कारोबार

मकर : दैनिक कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज जीवन साथी से मन की बातें कीजिए। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा। आज लोग आपकी बातों को सुनेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। दिन में कुछ घटनाएं आपके हित में रहेंगी और आपको लाभ देने वाली होंगी।

 कुम्भ : आज कोई पुराना मित्र परेशानी का कारण बन सकता है। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद है और इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी, आज खरीदारी करते समय आपको स्मार्ट बनने की आवश्यकता है। आज जो सामान आपके पास हैं उनसे ही काम चलाने की कोशिश करें।

 मीन : आज मीन राशि वालों को थोड़ा सा दिमाग इस्तेमाल करना होगा। थोड़े सी मेहनत और थोड़े से दिमाग से आज आप धन अर्जित कर सकते हैं। आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। आश्चर्य और विवेक से ही आपके सारे काम बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More