भारत, भारतीयता, राष्ट्र प्रेम के साथ-साथ आध्यात्मिकता के भाव को शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित कर रही विद्या भारती : रामजी सिंह

Untitled 28 copy 3
  • राष्ट्रीय स्तर पर फिर चमका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
  • विद्यालय के स्मार्ट जोन का उद्घाटन
  • विद्यालय ने अर्जित किया राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल

गोण्डा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मालवीय नगर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर विद्यालय और जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। गत दिनों जालंधर (पंजाब) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक गणित मेला में वैदिक गणित प्रश्नमंच बाल वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक पांच चरणों में आयोजित होती है। विद्यालय संकुल, प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर। विद्यालय के छात्र समर पाण्डेय, अक्षत पाठक, अंश पाण्डेय ने इन सभी चरणों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय स्तर देश की दस टीमों को हराकर अपनी योग्यता का परिचय दिया।

गुरुवार को विद्या भारती, भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह  विद्यालय के नव निर्मित स्मार्ट जोन के उद्घाटन के लिए गोण्डा पहुंचे और उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात छात्र संवाद के दौरान  सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाये देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कि इन बच्चों ने अपने सटीक गणितीय ज्ञान और सृजनात्मक शक्ति से प्रश्नों का उत्तर देकर प्रथम स्थान अर्जित किया। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष और गर्व का माहौल है।

कार्यक्रम के सम्पन्न होने के पश्चात मीडिया जनो से वार्ता करते हुए कहा कि विद्या भारती के अंतर्गत देशभर में लगभग 12500 विद्यालय संचालित होते हैं, जिनमे अध्ययनरत छात्रों को शैक्षिक ज्ञान के साथ साथ वैज्ञानिक दृष्टि कोण, शारीरिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्या भारती संकल्पित हैं। उन्होंने कहां कि हम विश्व के सबसे बड़े अशासकीय संगठन के घटक है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में भारत, भारतीयता, राष्ट्र प्रेम के साथ-साथ आध्यात्मिकता के भाव को शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित करने के लिए विद्या भारती के विद्यालय निरंतर क्रियाशील है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अधिकाधिक जनों से संपर्क कर अपने कार्यों, योजनाओं, गतिविधियों को पहुंचाने हेतु सतत संपर्क अभियान चला रहे है। सप्त शक्ति संगम के माध्यम से हम एक विशेष अभियान चला रहे हैं।

जिसमें हमारा लक्ष्य है कि देश के तीन करोड़ मातृ शक्तियों से संपर्क कर लगभग 75 लाख माताओं को अपने बीच कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से उन्हें अपने से जोड़ने का प्रयास रहेगा। हमारे पूर्व छात्र लाखों की संख्या में देश -विदेश में समाज के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। हम समाज को कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से भी जोड़ने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर संभाग निरीक्षक अवरिश कुमार, विभाग प्रचारक प्रवीण, प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ल, सुरेश पाण्डेय,अरुण कुमार शुक्ल, डॉ रंजन शर्मा, उमाशंकर तिवारी, पुष्पा मिश्रा, विनीत मिश्र सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। यह जानकारी प्रचार प्रमुख जीतेन्द्र पाण्डेय ने जारी एक विज्ञप्ति मे दी।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More