‘माननीय’ की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर फिर नुकसान…चालक से चार हजार रुपए जुर्माना

  • स्थानीय लोगों के विरोध के बाद विधायक निकल लिए

नया लुक संवाददाता

शाहजहांपुर। माननीय विधायक की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ई-रिक्शा से टकराती है। गाड़ी के अंदर विधायक जी भी थे तो आनन-फानन ई-रिक्शा रुकवा लिया गया और उसके चालक को काफी-कुछ सुनाने के बाद विधायक  ने ई-रिक्शा चालक से 4 हजार रुपए जुर्माना मांग लिया। इसपर ई-रिक्शा चालक घबरा गया और हाथ जोड़कर कहने लगा साहब, गरीब हूं कहा से दूंगा इतनी बड़ी रकम। विधायक जी नहीं पसीजे और पैसा मांगने पर अड़ गए।

ये भी पढ़ें

ऊंची दुकान,घटिया पकवान…छप्पन भोग, नीलकंठ, मधुरिमा, मोती महल, रिट्ज समेत कई दुकानों पर FSDA की छापामारी

हंगामा देख आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक का व्यवहार कई लोगों को अखर गया। विधायक और उनके चालक का बर्ताव देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर इकट्ठा हो गए और रिक्शे वाले के पक्ष में लामबंद होकर विधायक  की रंगबाजी का विरोध करने लगे। मामला तूल पकड़ता देख विधायक तो निकल गए पर पुलिस माननीय विधायक की पैरोकारी करते हुए कहती है कि उन्होंने पैसे नहीं मांगे थे। मामला कुछ इस तरह का है। लखीमपुर बाईपास के तिकुनिया के पास ई-रिक्शा चालक छत्रपाल अपना रिक्शा लेकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इतने में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। अपनी गलती के बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और उसमें सवार विधायक ई-रिक्शा चालक से 4 हजार रुपए जुर्माना मांगने लगे।

ये भी पढ़ें

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

विधायक बोले. शीशा महंगा है, पैसा तो देना पड़ेगा। इसपर ई-रिक्शा चालक ने कहा-साहब, गरीब हूं कहा से दूंगा। विधायक नहीं माने और पैसा मांगने पर अड़ गए। हंगामा देख आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक के न मानने पर लोग विरोध करने लगे। एक राहगीर ने पूछा- कहां के विधायक हैं। इस पर विधायक ने कहा आप से क्या मतलब। तब युवक ने कहा कि जितना नुकसान हुआ है, हम चंदा जुटा कर पैसा देंगे। लेकिन इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने यहां तक कह दिया कि हम लोग चंदा इकट्‌ठा करके पैसा देते है पर आपका बर्ताव ठीक नहीं है। मामला तूल पकड़ता देख विधायक गाड़ी लेकर निकल गए।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More