बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व और निर्देशन में उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों को कर रहा तैयार

Untitled 5 copy 14
  • ‘शब्दों में राष्ट्रभाव’ रचेंगे परिषदीय नौनिहाल और KGBV की बालिकाएं
  • अरविंद राष्ट्रीय इतिहास निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे सरकारी स्कूलों के छात्र
  • विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास की दिशा में लगातार हो रहीं नई-नई पहलें
  • 10 से 15 दिसंबर के बीच होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे परिषदीय बच्चे
  • भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं फाउंडेशन फॉर इंडियन हिस्टोरिकल एंड कल्चरल रिसर्च (FIHCR) के सहयोग से होगा आयोजन

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व और निर्देशन में उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास की दिशा में लगातार नई पहलें कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBVs) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अरविंद राष्ट्रीय इतिहास निबंध प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं फाउंडेशन फॉर इंडियन हिस्टोरिकल एंड कल्चरल रिसर्च (FIHCR) के सहयोग से 10 से 15 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अभिव्यक्ति और ऐतिहासिक चेतना का विकास करना है, ताकि वे अपने ज्ञान और कल्पनाशक्ति के माध्यम से भारत की अमर संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को महसूस कर सकें। कक्षा 7, 8 एवं 9 के परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी की छात्राएं इसमें भाग लेकर अपने विचार, भाषा कौशल और इतिहास के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करेंगी।

इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन के प्रति रुचि जगाना और उन्हें यह एहसास कराना है कि भारत का इतिहास एक जीवंत प्रेरणा है। यह पहल विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी दक्षता और रचनात्मक सोच को बढ़ाएगी तथा उनमें यह आत्मविश्वास भी जगाएगी कि उनके भीतर भी सृजन की वह शक्ति है, जो राष्ट्र के भविष्य को गढ़ सकती है। यह निबंध प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और सृजनशीलता की नई ज्योति प्रज्वलित करने जा रही है।

निबंध लेखन के माध्यम से आत्म-अभिव्यक्ति को बल

यह प्रतियोगिता एक शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भारत की सांस्कृतिक आत्मा से संवाद का अवसर है। बता दें कि निबंध के विषय स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायकों, भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों पर केंद्रित रहेंगे। इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, गौरव और उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रदेश के हर जिले के विद्यार्थियों की होगी सक्रिय भागीदारी

राज्य के सभी जिलों में स्थित परिषदीय विद्यालयों एवं केजीबीवी संस्थानों को इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से शामिल किया गया है। शिक्षकों को विद्यार्थियों को प्रेरित करने तथा उनकी अभिव्यक्ति को सही दिशा देने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन, मूल्यांकन और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

महानिदेशक स्कूल ने कहा: नवाचार की नई राह है

महानिदेशक स्कूल मोनिका रानी का कहना है कि यह पहल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और सोच को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। वे इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा से गहरे जुड़ाव का अनुभव भी कर सकेंगे।

Spread the love

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More