गिरफ्त में आतंक: पहनावा डॉक्टर का और काम आतंक का

Untitled 5 copy 13
  • योजना से अंजाम तक रखते थे चारों निगरानी,
  • इनकी गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हैदराबाद निवासी 35 वर्षीय अहमद मोहिउद्दीन सैयद, लखनऊ के डालीगंज मकान नंबर 121 निवासी शाहीन शाहिद, उसका भाई परवेज अंसारी व जम्मू-कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र निवासी मुजम्मिल अहमद गनी उर्फ मुसैब। ये चारों डॉक्टर हैं, लेकिन शरीर पर डॉक्टरों का चोला सिर्फ दिखावे में था इसकी आड़ में ये सभी आतंक की दुकान चलाते थे। इनकी धरपकड़ हुई तो इनके पास से सिर्फ एके 47 हथियार नहीं बल्कि 2900 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद हुआ था। गुजरात एटीएस, जांच एजेंसी और जम्मू-कश्मीर पुलिस इनके तह तक पहुंची तो पता चला कि जिन लोगों को लोग जमीनी स्तर पर भगवान मानते थे वे तो बहुत बड़े हैवान निकले।

महिला आतंकी शाहीन, उसका भाई डॉ परवेज अंसारी, डॉ अहमद मोहिउद्दीन सैयद व डॉ मुजम्मिल सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की योजना बनाने से लेकर धमाकों तक की निगरानी रखने की बात सामने आ रही है। इसलिए जांच एजेंसियां महिला सहित चारों डॉक्टरों को हिरासत में लेकर दिल्ली में हुए विस्फोट के मामले में पूछताछ कर रही है।

हालांकि जानकार सूत्र बताते हैं कि एटीएस और जांच एजेंसियों इनकी काफी दिनों से तलाश थी, लेकिन बड़ा सवाल है कि एटीएस और जांच एजेंसियों को उस समय कामयाबी हासिल हुई जब आतंकी अपने नापाक इरादों में कामयाब हो गए। इन घिनौनी हरकत करने वालों ने ऐसी योजना बनाई कि दर्जन भर से अधिक बेगुनाहों की जान चली गई। एटीएस और जांच एजेंसियों को अब उस खतरनाक आतंकी की तलाश है, जिसने कार में बम ब्लास्ट किया।

अब निशाने पर आतंकी

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही आई 20 कार में सोमवार रात हुए जबरदस्त विस्फोट में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इस घटना से पहले गुजरात एटीएस और जांच एजेंसियों ने महिला आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिद सहित चार डॉक्टरों व अन्य आतंकियों को पकड़ा था, लेकिन खुफिया एजेंसी या फिर बम निरोधक दस्ते को ज़रा सा भी आभास नहीं था कि जिन्हें दबोचने में कामयाबी हासिल की है वह अपनी योजना में कामयाब हो चुकें हैं। यही हुआ दिन में पकड़े गए और देर शाम देश की राजधानी दिल्ली में बम धमाका हो गया।

इन आतंकियों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इन गिरफ्तारियों से देश-प्रदेश में छिपे अन्य कई आतंकियों तक पहुंच आसान होगी। घटना और इनकी गिरफ्तारी तथा इनके पेशे पर गौर करें तो आखिर डॉक्टर से आतंकी क्यों बने, इनका मकसद क्या था और यह लोग क्या करना चाहते थे, क्या किसी को मारकर जन्नत मिलती है यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है कि इस्लाम में कहीं इसका जिक्र नहीं है कुरान शरीफ की आयत में साफ तौर पर कहा गया है कि किसी की जान लेना पाप नहीं महा पाप है। इस्लाम में इंसानियत का पैगाम दिया गया है यह नहीं कि किसी का कत्ल या फिर नुकसान पहुंचाने से जन्नत मिलेगी। माना जाए तो यह डॉक्टर नहीं जल्लाद से बत्तर हैं।

Spread the love

Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More
UGC
Analysis homeslider

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

UGC भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में आरक्षण,UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के प्रावधानों और सामाजिक न्याय की नीतियों को लेकर एक नया और गहरा वैचारिक संघर्ष आकार ले रहा है। हाल के दिनों में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और अन्य अगड़ी जातियों (जिन्हें सामान्य वर्ग या सवर्ण समाज कहा जाता है) के बैनर तले हो […]

Spread the love
Read More
Election
Analysis homeslider Politics

चुनाव आयोग की आड़ में फिर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला

Election एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्षी दलों ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करके मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की सियासी कोशिश शुरू कर दी है। अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि तीन सदस्यीय […]

Spread the love
Read More