कमाल यूसुफ मालिक सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षाविद सगीर ए ख़ाकसार

सिद्धार्थनगर। विभिन्न समाजसेवी, शैक्षणिक ,व खेलकूद आदि संगठनों से जुड़े स्वतंत्र पत्रकार व जेएसआई स्कूल पचपेड़वा ,बलरामपुर के फाउंडर प्रबन्धक सग़ीर ए खाकसार को “ कमाल यूसुफ मलिक उत्कृष्ट सेवा सम्मान ” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डुमरियागंज स्थित मौलाना आज़ाद पीजी कालेज के परिसर में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर आयोजित कालेज के रजत जयंती समारोह में दिया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर नूर मुहम्मद व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

खाकसार फिलवक्त शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी यूपी के अध्यक्ष जागृति स्पोर्टिंग क्लब,के सह संयोजक ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष व जिला ओलंपिक संघ सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष हैं।इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था वीमेन पावर फाउंडेशन सिद्धार्थनगर के को ऑर्डिनेटर भी हैं।इसके पूर्व उन्हें जुबली पोस्ट मीडिया समूह द्वारा “श्रेष्ठ संवाददाता डिजीटल का पुरस्कार”, “चेंज मेकर ऑफ द ईयर नेशनल अवार्ड्स” भारत रत्न डा. ए पी जे अब्दुल कलाम अवार्ड्स प्रदान किया जा चुका है।

फिलवक्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सक्रिय सग़ीर ए ख़ाकसार ने करीब ढाई दशक पहले पत्रकारिता की शुरुआत नेशनल हेराल्ड ग्रुप के नवजीवन अखबार से की थी। जिसकी स्थापना जवाहर लाल नेहरू व नामकरण महात्मा गांधी ने किया था। वो दूरदर्शन और आकाशवाणी से भी जुड़े रहे हैँ। वो फिलवक्त इण्डो नेपाल पोस्ट नाम से एक वेबपोर्टल का भी संचालन कर रहे हैं।

Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More