भारत की सहायता से नेपाल में शुरू होंगी 11 नई विकास परियोजनाएं

Untitled 25 copy 3

शाश्वत तिवारी

काठमांडू। भारत सरकार की अनुदान सहायता के तहत नेपाल में 11 उच्च-प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDP) के संचालन हेतु यहां 10 नवंबर को समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही भारत की सहायता से नेपाल के ओखलढुंगा में  स्वर्णंतरल बेसिक स्कूल भवन की आधारशिला भी रखी गई। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति पर चलते हुए नेपाल की विभिन्न क्षेत्रों में मदद करता रहा है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि उसने एचआईसीडीपी के लिए नेपाल सरकार के संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा नेपाल सरकार की परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। दूतावास के अनुसार, HICDP के लिए भारत सरकार की अनुदान सहायता का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा, जिसकी कुल अनुमानित लागत 1.16 अरब नेपाली रुपये (एनआर) है।

ये भी पढ़े

विदेश राज्यमंत्री का इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का सफल दौरा

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, नेपाल सरकार के संघीय मामले एवं सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाल सरकार की परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों ने आज नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भारत सरकार की अनुदान सहायता के अंतर्गत 11 उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDP) के संचालन हेतु समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर किए, जिनकी कुल अनुमानित लागत 1.16 बिलियन नेपाली रुपये है।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की चीनी मिल संघ में उड़ाई जा रहीं धज्जियां

दूतावास के अनुसार, इन प्रोजेक्ट्स में कालीकोट जिले में  जनज्योति माध्यमिक विद्यालय और कंचनपुर जिले में  महेश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण, रौतहट जिले में प्राथमिक विद्यालय के शैक्षणिक भवन का निर्माण, झापा जिले में  जन आदर्श माध्यमिक स्कूल व  जनता माध्यमिक विद्यालय का निर्माण तथा दार्चुला जिले में गोकुलेश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण शामिल है। इसके अलावा भारत की सहायता से कपिलवस्तु जिले में पथरदैया हेल्थ पोस्ट का निर्माण, उदयपुर जिले की त्रियुगा नगर पालिका-5 में नगर पालिका अस्पताल का निर्माण, सुनसरी जिले के दुहाबी नगर पालिका-4 में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण, कोशी प्रांत की इलम नगर पालिका-07 में इलम अस्पताल आपातकालीन ब्लॉक का निर्माण और गंडकी प्रांत के बागलुंग जिले के बादिगड़ ग्रामीण नगर पालिका-7 में भीमगिथे स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। दूतावास ने बताया 2003 से भारत सरकार ने नेपाल में 590 एचआईसीडीपी शुरू की हैं और इनमें ये 11 परियोजनाएं भी शामिल हैं, जिनके लिए आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें से 502 परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, संपर्क, स्वच्छता और सार्वजनिक उपयोगिताओं के क्षेत्रों में पूरी हो चुकी हैं। ये प्रोजेक्टस् नेपाल के सभी 7 प्रांतों में फैली हुई हैं। शेष परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

ये भी पढ़े

बम की सूचना के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट

Spread the love

International

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के जापानी सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर और पूर्व […]

Spread the love
Read More
Pakistan News
International

Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज

Pakistan News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी बीच इस्लामाबाद के अस्पतालों को संभावित बड़ी संख्या में घायलों और आपात […]

Spread the love
Read More
International

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को और मजबूती दी है। अपने व्यस्त दौरे के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकों को संबोधित किया और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। डॉ. […]

Spread the love
Read More