दिल्ली में कार धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट

देहरादून। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 15 लोगों के चिथड़े उड़े, 40 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार्, बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। इनकी टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से की जा रही है।

ये भी पढ़े

यूपी भी हाई अलर्ट पर…लखनऊ में कई जगहों पर फ्लैग मार्च

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

ये भी पढ़े

बम धमाके से देश की राजधानी और यूपी में हाई अलर्ट, ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

जब सीमा हैदर जैसी पाकिस्तानी गैरकानूनी तरीके से नोएडा पहुँच सकती है तो सोचिये प्रशिक्षित आंतकवादियों के लिए लाल किले के पास पहुंचना कितना आसान होगा। देश हर समय election mode में रहता है और हर नेता मंत्री मुख्यमंत्री वोट मांगने में व्यस्त। आतंकवाद ऐसी समस्या बन गई है जिसका निपटारा देश 75 वर्षों से नहीं कर पा रहा है। क्या यह चिंता का विषय नहीं है?

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More