ज्ञान डेयरी को मिला अंतरराष्ट्रीय फूड सेफ्टी सर्टिफिकेशन, स्वच्छता व गुणवत्ता पर बढ़ा भरोसा

Untitled 26 copy 3

लखनऊ। भारत के डेयरी उद्योग में खाद्य-सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सी.पी. मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. (ज्ञान डेयरी) ने अपने उत्तर प्रदेश स्थित उत्पादन केंद्रों में ISO 22000 : 2018 फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (FSMS) का ऑडिट सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है। यह ऑडिट टीएनवी ग्लोबल लिमिटेड द्वारा किया गया, जो यूएएफ (यूनिवर्सल एक्रीडेशन फाउंडेशन, यूएसए) से मान्यता प्राप्त एक अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन निकाय है। टीएनवी ग्लोबल पर्यावरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और खाद्य-सुरक्षा जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मानकों पर स्वतंत्र ऑडिट और प्रमाणन सेवाएं प्रदान करता है।

ये भी पढ़े

यूपी भी हाई अलर्ट पर…लखनऊ में कई जगहों पर फ्लैग मार्च

ऑडिट के दौरान उत्पादन, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और वितरण की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। इसमें हैज़र्ड एनालिसिस, स्वच्छता नियंत्रण, ट्रेसबिलिटी, जोखिम प्रबंधन और सतत सुधार प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा शामिल रही। इस प्रक्रिया ने ज्ञान डेयरी की फूड सेफ्टी प्रणाली को और सुदृढ़ किया है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी विश्वसनीयता को और बढ़ाया है।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 10 लोगों के चिथड़े उड़े, 30 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

ज्ञान डेयरी द्वारा कराया गया यह फूड सेफ्टी ऑडिट न केवल उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि उपभोक्ताओं के विश्वास को भी मजबूत करता है। साथ ही यह कदम भारत के डेयरी उद्योग को वैश्विक खाद्य-सुरक्षा संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है। टीएनवी ग्लोबल लिमिटेड ने कहा कि खाद्य-सुरक्षा किसी कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मक पहचान का विषय नहीं, बल्कि उपभोक्ता स्वास्थ्य के प्रति नैतिक दायित्व है। आईएसओ 22000 के अनुरूप संचालन से कंपनियों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ती है।

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

बता दें कि आईएसओ 22000 : 2018 एक अंतरराष्ट्रीय मानक है, जो फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए दिशानिर्देश प्रदान करता है। यह मानक उत्पादन से लेकर वितरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया में जोखिम नियंत्रण, स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक ढांचा तैयार करता है। इसमें एचएसीसीपी (हेजर्ड एनालिसिस एंड क्रिटिकल कंट्रोल प्वाइंट) के सिद्धांतों को प्रबंधन प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे संगठन संभावित खाद्य जोखिमों की पहचान, नियंत्रण और रोकथाम कर सकें। इस मानक का उद्देश्य उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना है कि हर उत्पाद सुरक्षित, विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More