बी फार्मा की 20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

नया लुक ब्यूरो

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल से सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। इससे माना जा रहा है कि छात्रा किसी व्यक्तिगत कारणों से तनाव में थी, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े

बम धमाके से देश की राजधानी और यूपी में हाई अलर्ट, ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मृतका के पिता बिजली विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं। परिवार के मुताबिक छात्रा कुछ समय से पढ़ाई को लेकर तनाव में थी, लेकिन उसने कभी किसी प्रकार की गंभीर परेशानी का जिक्र नहीं किया था। फिलहाल पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने लाई जा सके।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 11 लोगों के चिथड़े उड़े, 30 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More
Crime News

सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह

अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने जा रहा था आरोपी पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा था उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद […]

Read More
Crime News

महुली-बस्ती मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी, चालक गंभीर

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसाड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पास की दीवार से जा भिड़ी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान संजय […]

Read More