प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती पर दी करोड़ों की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और राज्य के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। राजधानी देहरादून के एफआरआई में आयोजित इस समाहोरह में प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

ये भी पढ़े

एक नाबालिग लड़की के साथ करीब सात महीने से 10 लोग मिलकर कर रहे थे गैंगरेप…सुनकर हो जाएंगे हैरान

रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 8 हजार 140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 930 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7 हजार 210 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल ह। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 28 हजार से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी की। प्रधानमंत्री ने अमृत योजना के तहत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में एक विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र और नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल है।

ये भी पढ़े

रविवार की छुट्टी में भी फेंट दिए गए 23 IPS अफसर

इसके अलावा सोंग बांध पेयजल परियोजना, और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना और नैनीताल में एक अत्याधुनिक डेयरी प्लांट समेत कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गयी। इस रजत जयंती समारोह को प्रधानमंत्री ने गढ़वाली में संबोधित किया।
इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम धामी ने पीएम मोदी को उत्तराखंड की समृद्ध हस्तकला परंपरा के प्रतीक, बुनकरों द्वारा बुनी तस्वीर भेंट की. सीएम धामी ने बताया यह चित्र नए भारत के शिल्पकारों की उस सृजनशीलता और समर्पण का प्रतीक है, जो आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

29 साल पहले मरी महिला को जिन्दा बताया और कर दिया करोड़ों की जमीन का सौदा

इस कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड सराकर केंद्र की मदद से प्रदेश में विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। केदारनाथ त्रासदी, सिलक्यारा टनल हादसा, जोशीमठ भू धंसाव हर प्राकृतिक आपदा में पीएम मोदी ने भरपूर साथ दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा ही संवेदनशीलता के साथ उत्तराखण्ड का साथ दिया है। वे हमेशी ही हमें प्रोत्साहित करते हैं।

homeslider International

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

अमेरिका। वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि ईरान जल्द समझौता नहीं करता और होरमुज़ जलसंधि को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More