फिरोजाबाद। जिले की रसूलपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक आरोप को गिरफ्तार किया। उसने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया था। रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला टीला पत्थर वाली गली निवासी रोहित है। उसके खिलाफ एक महिला ने बीते दिनों तहरीर देते हुए बताया कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी पढ़े
लग्जरी जिंदगी बीता रही है आठ साल छोटे भतीजे से शादी करने वाली एक्ट्रेस…
जब शादी का दबाव बनाया तो रोहित ने साफ मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शनिवार को मिली एक सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
