सरयू राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ा फैसला

Untitled 2 copy 13
  • स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले
  • खेल प्रशिक्षकों और बाल कल्याण से जुड़े लोग शामिल हुए बैठक

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में रविवार को मेले की तैयारियों को लेकर जरूरी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बाल कल्याण से जुड़े लोग तो शामिल हुए ही, विभिन्न स्कूलों के खेल प्रशिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 14 से 20 नवंबर तक शहर के बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में यह आयोजन होना है। इसको लेकर रोजाना बैठकों का दौर जारी है। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ बाल मेले का आयोजन हो रहा है।

ये भी पढ़े

लग्जरी जिंदगी बीता रही है आठ साल छोटे भतीजे से शादी करने वाली एक्ट्रेस…

बैठक की जानकारी देती हुई मेला आयोजन समिति की मंजू सिंह ने बताया कि इस बार मेले में स्लम बस्ती में रहने वाले वो बच्चे भी हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो किसी विद्यालय में नहीं जाते। यह फैसला बाल आयोग से जुड़े संजय जी के सुझाव पर आया। श्री राय ने बाल मेला समिति को निर्देशित किया कि ऐसे बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर मेले में शामिल कराया जाए।

मंजू सिंह ने बताया कि इस बैठक में 26 स्कूलों के खेल प्रशिक्षक/शिक्षकों ने भाग लिया। उन सभी को यह बताया गया कि उन्हें क्या करना है। कुछ खेल प्रशिक्षकों ने बहुमूल्य सुझाव दिये जिन्हें मान लिया गया। बैठक में हर इवेंट पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री राय ने बैठक में कहा कि जो जरूरी उपक्रम करने हैं, वो किये जाएं। बैठक में इस बात को लेकर विस्तृत चर्चा हुई कि कैसे हर स्कूल के बच्चों को इस मेले में बुलाया जाए। कुछ सुझाव बेहद शानदार थे जिन्हें तत्काल मान लिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चों तक बाल मेला की सूचना देने का फैसला हुआ जिस पर तत्क्षण काम प्रारंभ हो गया। बैठक में चतुर्थ बाल मेला आयोजन समिति के संयोजक मनोज सिंह, सुधीर सिंह समेत भारी संक्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Spread the love
Read More