सलमान खान की देशभक्ति फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में देरी

लखनऊ। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं। ‘सिकंदर’ की ठीक-ठाक सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हैं। निर्माता भी लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता रहता है। हालांकि, अब जो खबर सामने आई है, वह फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है, क्योंकि फिल्म के इंतजार की घड़ियां अब और लंबी हो सकती हैं।

बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज में होगा बदलाव

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को जनवरी 2026 में रिलीज किए जाने की चर्चा थी, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अब संभव नहीं लग रहा है। सूत्रों के अनुसार, जनवरी में रिलीज मुमकिन नहीं होगी, लेकिन जून में रिलीज को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। टीम यह भी देख रही है कि जुलाई या अगस्त में कोई बेहतर रिलीज डेट मिल सके।

बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी और कास्ट

यह फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुए युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, सिद्धार्थ मूली, विपिन भारद्वाज, जेन शॉ, हीरा सोहल, हर्षिल शाह और अभिश्री सेन जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, काम की बात करें तो सलमान इस समय टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।( हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

रिलीज से पहले ही छाया ‘ओ’रोमियो’, करोड़ों की कमाई ने सभी को किया हैरान

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया था, […]

Read More
Entertainment homeslider

कपूर परिवार की संपत्ति पर छिड़ी जंग, दिल्ली हाईकोर्ट बोला– यह विवाद नहीं

नई दिल्ली। मशहूर कपूर परिवार की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। कारोबारी संजय कपूर की निजी संपत्ति को लेकर उनकी मां रानी कपूर, पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर (अपने दो बच्चों के माध्यम से) और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर आमने-सामने हैं। हाईकोर्ट ने इस […]

Read More
Entertainment

क्या प्रकाश राज ने बीच में छोड़ दी ‘स्पिरिट’? अफवाहों पर एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म पहले से ही अपने इंटेंस कंटेंट और दमदार कास्ट के कारण चर्चा में है। लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कहा जाने […]

Read More